शेन वॉटसन ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए दिया भावुक बयान

 शेन वॉटसन
शेन वॉटसन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन ने बॉलीवुड अभनेता सुशांत सिंह के निधन को लेकर स्तब्ध हैं। शेन वॉटसन ने कहा कि फिल्म में ऐसा लगा ही नहीं कि महेंद्र सिंह धोनी हैं या सुशांत सिंह राजपूत। शेन वॉटसन ने सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को एक दुखद घटना बताया।

Ad

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेन वॉटसन ने कहा कि सुशांत सिंह के बारे में सोचने से खुद को नहीं रोक पा रहा हूँ। यह बहुत दुखद घटना है। अनटोल्ड स्टोरी में एक समय आप भूल जाते हो कि यह एमएस धोनी है या सुशांत सिंह। शानदार किरदार था और अब उनके नहीं होने से दुनिया गरीब नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:स्टीव स्मिथ ने केएल राहुल और धोनी के लिए दिया बयान

शेन वॉटसन हैं सीएसके का हिस्सा।

शेन वॉटसन आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं। पिछले दो आईपीएल फाइनल में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। महेंद्र सिंह धोनी को शेन वॉटसन ने काफी करीब से देखा है। इसके बाद सुशांत सिंह की फिल्म महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को देखकर उन्हें सुशांत सिंह में भी एमएसडी नजर आए होंगे। देखा जाए तो शेन वॉटसन की बात भी गलत नहीं मानी जा सकती। सुशांत सिंह ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को फिल्म से बांधे रखा था। दो सौ करोड़ से भी ज्यादा की कमाई इस फिल्म ने की थी।

Ad

सुशांत सिंह राजपूत ने दो दिन पहले मुंबई के बांद्रा स्थिति अपने निवास पर ख़ुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने प्रराम्भिक तौर पर इसे ख़ुदकुशी माना है लेकिन जांच जारी है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर से क्रिकेट जगत के भी सितारे हैरान और दुखी हुए थे। सचिन तेंदुलकर और इरफ़ान पठान ने सुशांत सिंह के साथ हुई खुद की मुलाक़ात को याद किया था। लोगों ने क्रिकेट पर बनी उनकी फिल्मों को ख़ासा याद किया। इनमें महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी अहम थी।

कायपोछे में भी सुशांत सिंह ने बेहतरीन अभिनय किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी। क्रिकेट जगत के तमाम भारतीय खिलाड़ियों के अलावा भी भारतीय खेल के अन्य सितारों ने भी सुशांत सिंह को अलग-अलग अंदाज में भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications