ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व ऑल राउंडस शेन वॉटसन (Shane Watson) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने टॉप पांच बल्लेबाजों का नाम बताया है। खास बात यह है कि वॉटसन के इन नामों में सूर्यकुमार यादव को भी शामिल किया गया है। वॉटसन का कहना है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं।
आईसीसी रिव्यू में शेन वॉटसन ने कहा कि वह (सूर्यकुमार) अविश्वसनीय रूप से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह मेरे नंबर 2 पिक होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में विस्फोट करते हैं, तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। उन्हें ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में हावी होने का गेम मिला है।
वॉटसन ने बाबर आज़म और शाहीन अफरीदी को नम्बर एक और नम्बर पांच माना। उन्होंने कहा कि बाबर आज़म वर्ल्ड में नम्बर एक बल्लेबाज हैं और वह जानते हैं कि किस तरह हावी होना है। वह बिना रिस्क के टॉप गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में बहुत अच्छा करने वाले हैं। उनकी तकनीक भी उस तरह की परिस्थितियों में खेलने लायक है।
![लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/a0490-16612739229931-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/a0490-16612739229931-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/a0490-16612739229931-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/a0490-16612739229931-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/a0490-16612739229931-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/a0490-16612739229931-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/a0490-16612739229931-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/a0490-16612739229931-1920.jpg 1920w)
इसके अलावा उन्होंने कहा कि शाहीन अफरीदी अगर ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में हावी नहीं रहते हैं तो उनको आश्चर्य होगा। इसके अलावा उन्होंने इस लिस्ट में अपने देश के डेविड वॉर्नर का नाम भी शामिल किया। टॉप पांच की लिस्ट पूरी करने के लिए वॉटसन ने इंग्लैंड के जोस बटलर को भी शामिल किया। इस तरह उन्होंने अपने टॉप पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का नाम लिया।
गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर ने पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनका नाम होना लाजमी था। उनके अलावा जोस बटलर ने भी टी20 क्रिकेट में अपने बल्ले से अलग छाप छोड़ी है। उनका नाम भी वॉटसन ने इसीलिये शामिल किया।