'पत्नियां तो... पिस्ता आदमी ही है,’ शिखर धवन का फिर छलका दर्द; मजाक के पीछे दिख गया पुराना दुख

Sneha
Shikhar Dhawan Video
शिखर धवन अपने दबंग अंदाज में (Photo Credit : Instagram/@shikhardhawanofficial)

Shikhar Dhawan Funny Video: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं मगर वो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। शिखर आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन सब के बीच शिखर धवन एक अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका ये मजाकिया वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

शिखर धवन ने शेयर किया मजाकिया वीडियो

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसने वह एक ऑडियो पर लिपसिंक कर रहे हैं। इस वीडियो में वह कहते हैं कि पत्नियां कितना भी काजू बादाम खाएं, पिस्ता आदमी ही है। इसके बाद वह जोर जोर से हंसने लग जाते हैं। उनका ये मजाकिया वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि अपने फैंस को हंसाते रहने वाले शिखर धवन ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है।

पत्नी से कई साल का रिश्ता किया खत्म

2012 में धवन ने 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से शादी की थी। दोनों की सगाई 2009 में हुई थी। लेकिन पिछले साल इन कपल का तलाक हो गया था। बता दें, धवन और आयशा की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। धवन ने आयशा को पहली बार हरभजन सिंह की फेसबुक आईडी पर देखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की शुरुआत से ही आयशा शिखर धवन का इस्तेमाल कर रही थीं। उन्होंने शादी से पहले वादा किया था कि भारत में आकर रहेंगी लेकिन शादी के बाद ऑस्ट्रेलिया चली गईं। चूंकि उनके बेटे जोरावर का जन्म भी ऑस्ट्रेलिया में हुआ था, इसलिए शिखर कभी भी अपने बेटे के साथ ज्यादा समय तक नहीं रह सके। बता दें, आयशा तलाकशुदा थीं और उनकी दो लड़कियां थी. इसके बाद भी उन्होंने आयशा से शादी की।

शिखर धवन का क्रिकेट करियर

शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट की 58 पारियों में उन्होंने 40.61 की औसत से 2,315 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक, और 5 अर्धशतक लगाए. वनडे करियर में धवन ने 44.11 की औसत, और 91.35 की स्ट्राइक रेट से 6,793 रन बनाए हैं। धवन ने वनडे फॉर्मेट में 17 शतक, और 39 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं. वहीं, टी20 में उन्होंने 27.92 की औसत, और 126.36 की स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications