Shikhar Dhawan funny Instagram reel: भारतीय क्रिकेट टीम के मस्तमौला खिलाड़ी शिखर धवन अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शिखर धवन ने सोशल मीडिया के साथ गहरी दोस्ती कर ली है। वह अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं और अपनी पोस्ट्स से फैंस का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फैंस भी शिखर को खूब फॉलो करते हैं। जैसे ही गब्बर कोई पोस्ट शेयर करते हैं, वह मिनटों में वायरल हो जाती है।शिखर धवन की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 18.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो अन्य क्रिकेटर्स से कहीं ज्यादा हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सोशल मीडिया पर शिखर धवन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल शिखर धवन ने बुधवार रात अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसे देख एक फैन ने धवन के मजे लेते हुए उनके बारे में खास बात कही।फैन ने कमेंट कर शिखर धवन के लिए मजेशिखर धवन ने बुधवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फेमस गाने "मैय्या यशोदा ये तेरा कन्हैया" पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में फैंस से सवाल किया, "बताओ कौन- कौन कन्हैया जैसा नटखट है?" फैंस उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि शिखर धवन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था लेकिन वह अभी भी कुछ लीग में खेल रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले नेपाल प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया था और अब WCL 2025 में भी नजर आएंगे। मैदान पर भी गब्बर अपना मजेदार अंदाज दिखाते रहते हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी वह अक्सर फनी रील या वीडियो शेयर करते रहते हैं। कई बार उनके पिता भी उनके साथ नजर आते हैं।