अपनी BMW के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आए शिखर धवन, साझा की तस्वीरें 

Ankit
अपनी BMW के साथ भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन
अपनी BMW के साथ भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी BMW के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धवन काफी स्टाइलिश लुक में दिखे रहे हैं।

धवन ने पीले रंग की जैकेट और काले रंग की जींस पहनी है। स्टाइलिश काला चश्मा पहने हुए धवन ने जूते भी पीले रंग के पहने हुए हैं, जो कि उनकी जैकेट से मेल खा रहे हैं। धवन ने अपने इस पोस्ट पर लिखा, 'वाइबिंग विथ माई बीस्ट बी लाइक'।

उनकी इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके साथी खिलाड़ी रहे हरभजन सिंह और सुरेश रैना भी इस पर कमेंट किए हैं। धवन की इस पोस्ट को इंस्टाग्राम में लगभग दो लाख लाइक मिल गए हैं।

बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने तीनों मैचों में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया था। उन्होंने पहले वनडे में 7 रन बनाए थे। इसके बाद अगले दो वनडे में उन्होंने 8 और 3 रन बनाए थे। अब भारत को अगले महीने श्रीलंका की मेजबानी करनी है। श्रीलंका को भारत में टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। धवन भारत की ओर से सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलते हैं। उनका अगले वनडे विश्व कप में खेलने का लक्ष्य है। हालांकि, उनके लिए यह राह आसान नहीं रहने वाली है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया था कि धवन के भविष्य पर फैसला नई चयन समिति के गठन के बाद ही लिया जाएगा। हाल ही में अधिकारी ने कहा, "नई चयन समिति की नियुक्ति के बाद ही शिखर के भविष्य पर फैसला होगा। लेकिन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के विचारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।"

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications