शिखर धवन को गुजरात की टीम ने किया साइन, क्रिस गेल के साथ मचाएंगे तबाही

Photo Credit: X@mufaddal_vohra
Photo Credit: X@mufaddal_vohra

Gujarat Giants Sign Shikhar Dhawan, LLC 2024: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं और वह फिर से एक्शन में दिखने के लिए तैयार हैं। दरअसल, धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। इस वजह से वह अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे, लेकिन दुनिया की बाकी टी20 लीग्स में खेल सकते हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अब लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में खेलते हुआ नजर आएगा, जिसकी शुरुआत 20 सितम्बर से होगी।

Ad

LLC 2024 में गुजरात की टीम का हिस्सा बने शिखर धवन

बता दें कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सीजन के लिए आज दिल्ली में ऑक्शन का आयोजन हुआ, जिसमें विश्व के कई रिटायर्ड खिलाड़ी बिकने के लिए आए। हालांकि, ऑक्शन में धवन के नाम की बोली नहीं लगी, क्योंकि उन्हें गुजरात जायंट्स की टीम ने डायरेक्ट साइन करके अपने स्क्वाड का हिस्सा बना लिया।

धवन अब LLC 2024 में गुजरात की टीम की ओर से जलवा बिखरते नजर आएंगे। क्रिस गेल के अलावा लेंडल सिमंस जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा हैं। गेल को फ्रेंचाइजी ने पहले ही RTM का इस्तेमाल करते हुए रिटेन कर लिया था। वहीं, सिमंस को फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में 37.56 लाख में खरीदा है। इनके अलावा गुजरात के पास मोहम्मद कैफ और एस श्रीसंत जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

Ad

शिखर धवन के अलावा दिनेश कार्तिक भी इस बार लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। कार्तिक SA20 के आगामी सीजन में पार्ल रॉयल्स द्वारा साइन किए गए हैं। वहीं, LLC 2024 में कार्तिक को साउथर्न सुपरस्टार्स ने साइन किया है। फ्रेंचाइजी ने कार्तिक को अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया है। कार्तिक इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की भी कप्तानी करते हुए नजर आ चुके हैं। उनकी टीम केदार जाधव और पार्थिव पटेल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

LLC 2024 ऑक्शन के बाद गुजरात जायंट्स का स्क्वाड

शिखर धवन, क्रिस गेल, लियाम प्लंकेट, मोर्ने वान विक, लेंडल सिमंस, असगर अफगान, जेरोम टेलर, पारस खडका, सीकुगे प्रसन्ना, कमाउ लेवरॉक, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, मोहम्मद कैफ, एस श्रीसंत

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications