क्रिकेट पिच पर रोलर चलाते दिखे शिखर धवन, खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

पिच पर रोलर चलाते शिखर धवन (Photo Credit: Instagram)
पिच पर रोलर चलाते शिखर धवन (Photo Credit: Instagram)

भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह मैदान में काम करने वाले लोगों के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। इस क्लिप में 36 साल के धवन को पिच पर रोलर चलाते हुए भी देखा जा सकता है। इसके बाद उन्होंने मैदान के कर्मचारियों के साथ अपना फेमस थाई-फाइव सेलिब्रेशन भी किया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की नीलामी में धवन सबसे पहले बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। धवन के पंजाब में जाने के बाद रिपोर्ट्स आई थीं कि वह इस टीम के कप्तान भी बन सकते हैं, लेकिन पंजाब ने मयंक अग्रवाल को अपना कप्तान बनाया है। हालिया सीजनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद धवन को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था।

पिछले सीजन धवन मे 16 मैचों में 587 रन बनाए थे तो वहीं 2020 में धवन के बल्ले से 17 मैचों में 618 रन निकले थे। धवन IPL में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 192 मैचों में 44 अर्धशतकों की मदद से 5,784 रन बनाए हैं।

BCCI की नयी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में धवन को मिला है डिमोशन

वर्तमान समय में भारत के लिए केवल वनडे क्रिकेट ही खेल रहे धवन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ताजा कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में डिमोशन मिला है। धवन को ग्रेड A से सीधे C में भेज दिया गया है। धवन पहले जिस ग्रेड में थे उसमें उन्हें पांच करोड़ रुपये सालाना मिलते थे, लेकिन अब नए ग्रेड में उन्हें केवल एक करोड़ रुपया सालाना मिलेगा। अजिंक्या रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और इशांत शर्मा को ग्रेड A से B में भेजा गया है।

दक्षिण अफ्रीका में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में धवन भारत के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने दौरे पर 79, 29 और 61 के स्कोर बनाए थे।

Quick Links