Shikhar Dhawan recent instagram video: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। शिखर धवन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 18 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। धवन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों की ही वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। इस बीच बाएं हाथ के खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सबको मुंह मीठा करने को कह रहे है। उनके इस पोस्ट को देख फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे है।शिखर धवन ने साझा किया मजेदार वीडियो शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा, 'लो करों मुंह मीठा फिर'। वीडियो में वह अपने अलग अंदाज से खाने की प्लेट में कुछ मीठा लिए हैं और सभी को मुंह मीठा करने को करने को कह रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postवीडियो पर फैंस तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। नरेश गोयल नाम के एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'गब्बर ने दूसरी शादी की तो मुंह मीठा करो'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको बहुत मिस कर रहे हैं। जल्दी वापसी करिए।' शिखर धवन के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन का स्क्रीनशॉट( Photo credit: Instagram/ shikhardofficial)शिखर धवन की पर्सनल लाइफ नहीं चल रही अच्छी बता दें कि शिखर धवन की निजी जिंदगी अच्छी नहीं चल रही। उनका अपनी पत्नी से तलाक हो गया है और अब दोनों साथ-साथ नहीं रहते। धवन और उनकी पत्नी आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। शिखर धवन ने अपने से 10 साल बड़ी और दो बच्‍चों की मां आयशा को अपना हमसफर बनाया था। आयशा का परिवार ऑस्‍ट्रेलिया में रहता है।आयशा की अधिक उम्र और दो बच्चे होने की वजह से शिखर धवन का परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। लेकिन धीरे-धीरे धवन ने अपने परिवार को इस रिश्‍ते के लिए मना लिया था और फिर आयशा से शादी की। इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है लेकिन वह भी धवन के साथ नहीं रहता है।। करीब 8 साल धवन और आयशा का रिश्‍ता अच्‍छा चला, लेकिन 2020 में दोनों के बीच अनबन शुरू हुई और फिर दोनों अलग-अलग रहने लगे।