IND vs PAK मैच से पहले शिखर धवन को आई एमएस धोनी की याद, गब्बर ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट; चैंपियन कप्तान के लिए लिखी दिल जीतने वाली बात

शिखर धवन
शिखर धवन और महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर (photo credit: instagram/shikhardofficial)

Shikhar Dhawan emotional post for Mahendra Singh Dhoni: भारत और पाकिस्तान के बीच आज, 23 फरवरी रविवार को दुबई में मैच खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया जीत के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, दोनों देशों के फैंस में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटर्स में भी गजब का जोश नजर आ रहा है। भारतीय फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Ad

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शिखर धवन को भी काफी जोश में देखा जा रहा है। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन को ICC चैंपियंस ट्रॉफी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। हाल ही में 20 फरवरी को हुए भारत और बांग्लादेश के बीच मैच में शिखर को देखा गया था। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले रविवार सुबह शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को डेडिकेट करते हुए पोस्ट लिखी है। देखिए शिखर धवन का सोशल मीडिया पोस्ट।

शिखर धवन ने चैंपियन कप्तान के लिए शेयर की इमोशनल पोस्ट

शिखर धवन ने रविवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें धवन ने अपनी और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "कुछ पल हमेशा आपके साथ रहते हैं, भाई के साथ खेलना उनमें से एक था। मैदान पर उनके साथ हमेशा शांत आत्मविश्वास का भाव रहता था। माही भाई के साथ साझा की गई सीख, हंसी और जीत के लिए आभारी हूं, जिसने इतिहास रच दिया!"

Ad

गौरतलब है कि 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला गया था और फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से ही हुआ था। इसमें शिखर धवन ने रनों का अंबार लगाया था।

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप 4-4 साल में एक बार होते हैं। 2009 के बाद 2013 और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी। अब 2025 के बाद 2029 में टूर्नामेंट होगा। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीत हासिल की थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications