'बहुत ही घटिया एक्टिंग...',शिवम दुबे ने उतारी विराट कोहली की नकल; रोहित शर्मा ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

रोहित शर्मा
शिवम दुबे, रोहित शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर (photo credit: instagram/dubeshivam,,rohitsharma45,,virat.kohli)

Shivam Dube Acted as Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा रहे कई खिलाड़ी कपिल शर्मा के शो में शामिल हुए थे। जहां सूर्यकुमार यादव, कप्तान रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने शिरकत की। कपिल शर्मा के शो पर सभी खिलाड़ियों ने अपनी हंसी-ठिठोली से मानों महफिल ही सजा दी। क्रिकेटर्स के साथ- साथ दर्शकों ने भी इस शो को बहुत एंजॉय किया।

Ad

जहां मैदान में सभी खिलाड़ी इतने गंभीर नजर आते हैं कि मैच के अलावा कोई और बात हो ही नहीं सकती है। वहीं मैदान के बाहर आते ही बिल्कुल इसके विपरीत हो जाते हैं। क्रिकेटर्स अपनी मजाक, मस्ती से अपने साथी खिलाड़ियों को तो एंटरटेन करते ही हैं साथ ही अपने फैंस को भी एंटरटेन करते हैं। वहीं सभी खिलाड़ियों ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में क्रिकेट और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए। इसी दौरान शिवम दुबे ने विराट कोहली की नकल उतारी जिसे देख रोहित शर्मा ने उनसे माफी मांगी।

रोहित शर्मा को मिला टास्क

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है। इसके दो एपिसोड भी प्रसारित हो चुके हैं। अब इस सीजन का तीसरा एपिसोड 5 अक्टूबर को Netflix पर प्रसारित हुआ। जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा रहे क्रिकेटर्स भी शामिल हुए। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह नजर आए। कपिल शर्मा ने सभी क्रिकेटर्स से सवाल जवाब किए। उसी दौरान कपिल शर्मा ने कप्तान रोहित शर्मा को एक टास्क दिया।

उस टास्क में था कि रोहित शर्मा एक पेपर दिखाएंगे, उस पेपर में किसी क्रिकेटर का नाम लिखा होगा। जिसे सामने बैठे खिलाड़ी को इशारे में रोहित शर्मा को समझाना होगा कि किस खिलाड़ी का नाम लिखा है।

शिवम दुबे ने उतारी विराट कोहली की नकल

रोहित शर्मा ने जो पेपर उठाया था उसमें विराट कोहली का नाम लिखा था। विराट कोहली की नकल उतारने शिवम दुबे आए। शिवम दुबे ने अपने अंदाज में विराट कोहली की नकल उतारी, हालांकि कुछ मिनट बाद रोहित शर्मा पहचान गए कि शिवम दुबे विराट कोहली की नकल कर रहे हैं। लेकिन शिवम दुबे की एक्टिंग पर रोहित शर्मा ने मजे लेते हुए कहा कि माफ करना भाई लेकिन बहुत ही घटिया एक्टिंग की थी तुमने। यह सुन वहां मौजूद सभी लोग हसंने लगे। इस शो में रोहित शर्मा, शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव की वाइफ भी मौजूद थीं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications