शोएब अख्तर ने 3 ऑल टाइम महान खिलाड़ियों का नाम बताया

शोएब अख्तर ने तीन बड़े नामों का ऐलान किया है
शोएब अख्तर ने तीन बड़े नामों का ऐलान किया है

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने ऑल टाइम महान खिलाड़ियों का चयन किया है। तीन खिलाड़ी उन्होंने चुने हैं। इनमें भारत से सचिन तेंदुलकर, पाकिस्तान से वसीम अकरम और ऑस्ट्रेलिया से शेन वॉर्न का नाम चुना है। अख्तर ने इन तीनों को सर्वकालिक महान बताया है।

एक यूट्यूब चैट में शोएब अख्तर ने शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे बड़े दिल के व्यक्ति थे। वह एक अच्छा दोस्त और मदद के लिए तैयार रहने वाले थे। इसके अलावा इतने ही महान गेंदबाज थे। उनके अंदर एक तेज गेंदबाज छिपा था, वह उस तरह के स्पिनर थे। उनके निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वह बहुत जल्दी चले गए। मेरे लिए सबसे महान तीन खिलाड़ी वसीम, शेन वॉर्न और सचिन हैं।

गौरतलब है कि शेन वॉर्न का हाल ही में निधन हो गया। अचानक उनके निधन की खबर सुनकर पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। थाईलैंड में अपने विला में शेन वॉर्न अचेत स्थिति में पाए गए थे। बाद में अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शेन वॉर्न दूसरे नम्बर पर हैं। उनके नाम 145 मैचों में 708 टेस्ट विकेट हैं।

अख्तर ने शेन वॉर्न को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है
अख्तर ने शेन वॉर्न को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है

शेन वॉर्न के निधन के समय शोएब अख्तर ने एक वीडियो बनाते हुए दुःख प्रकट किया था। अख्तर ने अपने साथ की यादों को भी शेयर किया था। शेन वॉर्न का निधन हार्ट अटैक से होना बताया गया। इसके बाद उनके शव को ऑस्ट्रेलिया ले जाया गया।

शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर को ऑल टाइम महान खिलाड़ी करार दिया क्योंकि उनके सामने वह कई बार गेंदबाजी के लिए आए हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का आनंद उठाया। वर्ल्ड कप 2003 में सचिन और शोएब के बीच टक्कर शानदार रही। अख्तर ने उस मैच में तेंदुलकर को आउट किया था।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Be the first one to comment