श्रेयांका पाटिल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास वीडियो, खिलाड़ी को न्यू लुक में देख फैन ने दी शादी से जुड़ी सलाह

श्रेयांका पाटिल को फैंस ने दी सलाह (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)
श्रेयांका पाटिल (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)

Fan advises Shreyanka Patil to get married: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम खिलाड़ी श्रेयांका पाटिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रेयांका पाटिल अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। फैंस भी उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं, उनकी हर पोस्ट पर हजारों कमेंट्स आते हैं। हालांकि कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया जाता है। ट्रोलर्स को इग्नोर कर श्रेयांका सोशल मीडिया पर हमेशा ही कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं।

Ad

इसी बीच श्रेयांका पाटिल सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर ट्रेंड फॉलो करती हुई नजर आईं। श्रेयांका पाटिल के इस वीडियो को देख एक फैन ने उन्हें शादी से जुड़ी खास सलाह दी है। आपको दिखाते हैं फैंस का कमेंट और श्रेयांका पाटिल का वीडियो।

श्रेयांका पाटिल को सोशल मीडिया पर मिली शादी की सलाह

श्रेयांका पाटिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सोशल मीडिया ट्रेंड फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं। श्रेयांका ने इस वीडियो में अपनी तमाम खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Ad

कोई इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर कर श्रेयांका की तारीफ कर रहा है, तो कोई लव इमोजी शेयर कर उन पर प्यार लुटा रहा है। वहीं एक फैन ने कमेंट कर उन्हें शादी से जुड़ी सलाह दी है, एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि अब आपको भी शादी कर लेनी चाहिए।

फैन ने शेयर किया खास वीडियो (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)
फैन ने शेयर किया खास वीडियो (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)

आरसीबी की अहम गेंदबाज हैं श्रेयांका पाटिल

बता दें कि श्रेयांका पाटिल आरसीबी की अहम गेंदबाजों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, कभी डांस तो कभी जिम के फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। स्पिन गेंदबाज की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब चार मिलियन फॉलोअर्स हैं। फिलहाल वो इंजरी के चलते टीम से दूर हैं। उन्होंने इंजरी के चलते ही WPL में भी हिस्सा नहीं लिया था। श्रेयांका पाटिल BCCI की महिला क्रिकेटरों की जारी नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी शामिल हैं। श्रेयांका पाटिल ने भारत के लिए अब तक 3 वनडे और 16 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications