कौन हैं श्रेयस अय्यर की गर्लफ्रेंड तृषा कुलकर्णी? कई बार एक साथ हुए स्पॉट

श्रेयस अय्यर और उनकी गर्लफ्रेंड (photo credit: Instagram/shreyasiyer96, X/@trishakulkarni3)
श्रेयस अय्यर और उनकी गर्लफ्रेंड (photo credit: Instagram/shreyasiyer96, X/@trishakulkarni3)

Shreyas Iyer girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते है, अक्सर किसी न किसी क्रिकेटर के अफेयर की चर्चा होती है। भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी शादी की उम्र तो हो गई है लेकिन अभी की नहीं है। बस अफेयर की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। हालांकि इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड को लेकर अकसर खबरें आती रहती हैं। इसी कड़ी में हम आपको श्रेयस अय्यर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बारें में बताएंगे। इनके अफेयर के चर्चे खूब सुनने में आते हैं।

Ad

श्रेयस अय्यर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन?

श्रेयस अय्यर ने सार्वजनिक रूप से इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि वह तृषा कुलकर्णी को डेट कर रहे हैं। तृषा को अकसर सोशल मीडिया पोस्ट और पार्टियों में श्रेयस के साथ स्पॉट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह श्रेयस को खेलते हुए देखने के लिए वनडे विश्व कप 2023 में भी नजर आईं थी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं की है।

Ad

टीम इंडिया के दिवाली फंक्शन में एक साथ हुए थे शामिल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर 29 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी गर्लफ्रेंड त्रिशा कुलकर्णी हैं। उनका नाम अक्सर तृषा के साथ जोड़ा जाता है। तृषा को अक्सर श्रेयस के साथ पार्टियों में देखा जाता हैं। दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हुईं हैं। पिछले साल टीम इंडिया के दिवाली फंक्शन में श्रेयस और तृषा को साथ स्पॉट किया गया था। श्रेयस की बहन श्रेष्ठा भी तृषा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं। अय्यर अपने निजी जीवन के बारे में कुछ भी कहने से अक्सर बचते हैं। हालांकि वह कभी भी अपनी लव लाइफ के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करते हैं, लेकिन कई बार एक साथ देखे जाने की वजह से अटकलें लगाईं जाती हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications