Shreyas Iyer Sister Shresta Iyer Marriage Proposal: भारतीय क्रिकेट श्रेयस अययर आज के वक्त में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश भर में क्रिकेटर के लाखों करोड़ो फैंस होते हैं। श्रेयस अय्यर के प्रति फैंस में ऐसी दीवानगी है कि वह क्रिकेटर की एक झलक देखने के लिए घंटों लाइन में लगे रहते हैं। श्रेयस अय्यर जहां मैदान पर अपना जलवा दिखाते हैं वही उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।श्रेयस अय्यर की तरह श्रेष्ठा भी लोकप्रियता के मामले में कुछ कम नहीं हैं। श्रेष्ठा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह पेशे से कोरियोग्राफर हैं जिसके चलते वह अपने डांस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं। फैंस भी उन्हें देखना पसंद करते हैं। श्रेष्ठा के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर करीब 136 K फॉलोअर्स हैं। भारतीय क्रिकेटर्स के साथ- साथ उनकी वाइफ भी श्रेष्ठा के डांस वीडियो पर प्यार लुटाती रहती हैं। वहीं श्रेष्ठा अय्यर के हालिया वीडियो पर एक फैन ने उन्हें शादी का प्रपोजल दिया है। आपको बताते हैं पूरी बात:-फैन ने किया शादी के लिए प्रपोजश्रेष्ठा अय्यर ने शुक्रवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ एक गाने पर डांंस कर रही हैं। श्रेष्ठा ने अपने पोस्ट के कैप्शन पर अपनी दोस्त को टैग करते हुए लिखा कि इस गाने पर यह डांस आपके साथ होना ही था। इतने लंबे समय के बाद आपके साथ फिर से नृत्य करना बहुत अच्छा लग रहा है, पाटिल। View this post on Instagram Instagram Postफैंस श्रेष्ठा के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं श्रेष्ठा के इस पोस्ट पर एक खास कमेंट देखने को मिला। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि अगर मैं क्रिकेटर होता तो आपसे शादी कर लेता (आगे फायर इमोजी शेयर की है)।श्रेष्ठा अय्यर की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/shresta002)एनिमल लवर हैं श्रेष्ठा अय्यरश्रेष्ठा अय्यर जानवरों से बेहद लगाव रखती हैं। श्रेष्ठा अक्सर अलग- अलग जानवरों के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं। कभी वह गाय को चारा खिलाते हुए नजर आती हैं, तो कभी वह डॉगी को दुलार करती हुई नजर आती हैं। श्रेष्ठा स्ट्रीट डॉग की भी काफी मदद करती हुई नजर आती हैं।