युवराज सिंह ने प्रमुख भारतीय खिलाड़ी को इस जेनरेशन का सबसे बेहतरीन प्लेयर बताया

Sri Lanka Asia Cup Cricket
युवराज सिंह ने की शुभमन गिल की तारीफ

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने शुभमन गिल (Shubman Gill) की काफी तारीफ की है। उन्होंने शुभमन गिल को इस जेनरेशन का सबसे बेहतरीन प्लेयर बताया है। युवराज सिंह के मुताबिक गिल के अंदर इतनी क्षमता है कि वो इस जेनरेशन के सबसे बेस्ट खिलाड़ी बन सकते हैं।

शुभमन गिल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जबरदस्त शतक लगाया था। उन्होंने 97 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रन बनाए थे। इस साल शुभमन गिल का ये पांचवां शतक है और ओवरऑल वो कुल मिलाकर छह शतक लगा चुके हैं। इससे पता चलता है कि शुभमन गिल कितने बेहतरीन फॉर्म में हैं।

शुभमन गिल काफी ज्यादा मेहनत करते हैं - युवराज सिंह

युवराज सिंह के मुताबिक शुभमन गिल काफी ज्यादा कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने द वीक से बातचीत के दौरान कहा,

शुभमन गिल के पास पोटेंशियल है कि वो इस जेनरेशन के सबसे बेस्ट प्लेयर बन सकते हैं। वो काफी कड़ी मेहनत करते हैं। 19-20 साल की उम्र से ही उनका एट्टीट्यूड ऐसा ही रहा है। बचपन से ही वो आम इंसान से चार गुना ज्यादा मेहनत करते हैं। मैंने उनके साथ जितना काम किया है उसे देखकर कहा जा सकता है कि वो इस सदी के प्लेयर हो सकते हैं।
शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में 91 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। अपने पहले ऑस्ट्रेलिया टूर पर उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे। मुझे नहीं पता कि कितने भारतीय प्लेयर आज तक ये कारनामा कर पाए हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वो ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में भी रन बनाएंगे।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में भी शुभमन गिल से भारतीय टीम को काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी। टॉप ऑर्डर में उनका बड़ी पारी खेलना काफी अहम हो जाता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Be the first one to comment