![शुभमन गिल ने केएल राहुल को किया ट्रोल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/3326f-16613939199171-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/3326f-16613939199171-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/3326f-16613939199171-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/3326f-16613939199171-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/3326f-16613939199171-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/3326f-16613939199171-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/3326f-16613939199171-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/3326f-16613939199171-1920.jpg 1920w)
जिम्बाब्वे दौरे को सफलतापूर्वक समाप्त करने के बाद अब भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट चुके हैं। हालांकि, केएल राहुल (Kl Rahul) समेत कुछ खिलाड़ी जो एशिया कप (Asia Cup) में हिस्सा लेंगे, वो सब यूएई पहुंच चुके हैं। इस बीच जिम्बाब्वे दौरे में अपने बल्ले से सबका मन मोह लेने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) ने राहुल को ट्रोल किया है।
दरअसल, गिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ राहुल, शिखर धवन और इशान किशन हैं। इस तस्वीर में राहुल की आंखे कुछ बंद सी नजर आ रही हैं। गिल ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'जब केएल राहुल भाई ने अपनी ब्यूटी स्लीप नहीं ली हो।'
![शुभमन गिल की स्टोरी का स्क्रीनशॉट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/21375-16613948801247-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/21375-16613948801247-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/21375-16613948801247-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/21375-16613948801247-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/21375-16613948801247-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/21375-16613948801247-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/21375-16613948801247-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/08/21375-16613948801247-1920.jpg 1920w)
गिल के लिए जिम्बाब्वे का दौरा अब तक के अंतरराष्ट्रीय करियर में विशेष रहा है। दरअसल, गिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक तीसरे वनडे के दौरान लगाया था। उन्होंने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में 97 गेंदों में 130 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने पूरी सीरीज में सर्वाधिक 245 रन बनाए थे, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।
गिल की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए थे राहुल
सीरीज जीत के बाद कप्तान राहुल ने गिल की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि इतने कम अंतरराष्ट्रीय अनुभव होने के बावजूद वह समझदारी से बल्लेबाजी करते हैं। राहुल ने कहा, 'उन्होंने पूरी सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की है और वेस्टइंडीज और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें अति आत्मविश्वास में नहीं देखा है। जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो उन्हें अपने फॉर्म का उपयोग करते हुए देखना अच्छा लगता है। गिल ने बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं इसके बावजूद उनका संयम और स्वभाव शानदार है।