3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं 

शिखर धवन और रोहित शर्मा
शिखर धवन और रोहित शर्मा

#2 शिखर धवन (11)

शिखर धवन
शिखर धवन

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान की भूमिका निभा रहे शिखर धवन के लिए टी20 सीरीज बहुत ही अहम रहने वाली है। धवन ने टी20 में आईपीएल में अच्छा किया है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन पर हमेशा सवाल उठते हैं। हालांकि इसके बावजूद धवन की काबिलियत पर शक नहीं किया जा सकता है। धवन वैसे तो छक्के मारने की तुलना में चौके ज्यादा लगाते हैं लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने छक्के मारने के लिहाज से कई भारतीय बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए नंबर दो पर जगह बनानी हुयी है। धवन ने 9 टी20 मैचों में कुल 11 छक्के लगाए हैं और आगामी सीरीज में उनके पास इस मामले में टॉप पर जाने का मौका होगा।

#1 रोहित शर्मा (14)

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्हें मौका मिलता है तो वो छक्के मारने से नहीं चूकते हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित के पुल शॉट द्वारा लगाए छक्के सभी को रास आते हैं। श्रीलंका के खिलाफ रोहित भारत की तरफ से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने 15 मैचों की 13 पारियों में 14 छक्के लगाए हैं। हालांकि शिखर धवन के पास रोहित को पीछे छोड़ने का मौका होगा क्योंकि रोहित इंग्लैंड में होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar