5 बल्लेबाज जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे की एक पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाया 

रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी

#3 सौरव गांगुली (183)

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली

1999 में खेले गए आईसीसी विश्व कप के 21वें मैच में भारत का मुकाबला श्रीलंका से हुआ। भारत की शुरुआत खराब रही लेकिन गांगुली ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी कर अपने वनडे करियर का तथा श्रीलंका के खिलाफ वनडे में अपनी सबसे बड़ी पारी खेली। गांगुली ने श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे और 158 गेंदों में 17 चौके तथा सात छक्के लगाते हुए 183 रन बनाये।

#2 एमएस धोनी (183*)

एमएस धोनी
एमएस धोनी

2005 में श्रीलंका के खिलाफ धोनी की इस धमाकेदार पारी ने विश्व क्रिकेट में उनका एक अलग मुकाम बनाया। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में धोनी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर एक धमाकेदार पारी खेली थी। श्रीलंका के 299 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने धोनी की नाबाद 183 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट से जीत हासिल की थी। धोनी ने 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

#1 रोहित शर्मा (264)

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

13 नवंबर, 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में रोहित शर्मा ने ना सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ बल्कि वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। रोहित ने उस दिन अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी की और सभी विपक्षी गेंदबाजों के सामने जमकर रन बनाये। रोहित ने 173 गेंदों में 33 चौके और नौ छक्के लगाते हुए 264 रन की पारी खेली थी। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज का श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar