T20 World Cup 2024 के दौरान श्रीलंका ने टीम होटल में की थी शराब पार्टी? बोर्ड ने आरोपों पर दिया बड़ा बयान

Sri Lanka v South Africa - ICC Men
श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में रहा था औसत

SLC on Party Drinking Party Allegation: श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहद निराशजनक प्रदर्शन रहा था। टीम के खराब प्रदर्शन के बीच कुछ समय पहले ही कई खिलाड़यों और अधिकारियों पर टीम होटल में शराब पार्टी करने के आरोप लगाए गए थे। 7 जुलाई को एक साप्ताहिक न्यूज पेपर में छपे एक आर्टिकल में श्रीलंकाई टीम पर यह गंभीर आरोप लगाए गए थे। सोशल मीडिया पर भी यह न्यूज तेजी से फैली। हालांकि अब इन खबरों पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ऐसे आरोपों का खंडन किया है।

Ad

श्रीलंका क्रिकेट ने आरोप को बताया गलत

श्रीलंका क्रिकेट ने हाल ही में इन आरोप पर बयान जारी करते हुए कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट स्पष्ट रूप से खबर में दी गई जानकारी का खंडन करता है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी जैसा कि खबर में बताया गया है। इसलिए श्रीलंका क्रिकेट स्पष्ट रूप से कहता है कि समाचार रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी, मनगढ़ंत और निराधार है।‘

श्रीलंका क्रिकेट ने आगे कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि इस तरह की झूठी रिपोर्टिंग से श्रीलंका क्रिकेट, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है। इन झूठे आरोपों के मद्देनजर श्रीलंका क्रिकेट संबंधित समाचार पत्र से अनुरोध किया है कि वे श्रीलंका क्रिकेट को हुए नुकसान की भरपाई कर उत्तर देने का अधिकार प्रकाशित करें।’

Ad

समाचार पत्र ने अपने आर्टिकल में कहा था कि टीम के कुछ खिलाड़ी और अधिकारियों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम होटल में पार्टी मनाई थी। श्रीलंका का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी खराब रहा था। श्रीलंकाई टीम यह मुकाबला 6 विकेट से हार गई थी।

श्रीलंकाई टीम के टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन पर नजर डाले तो श्रीलंका वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भी नहीं पहुंच पाई थी। टीम ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। वनिंदु हसरंगा की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम ग्रुप स्टेज में सिर्फ 1 मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत सकी थी। टीम को ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं नेपाल के खिलाफ श्रीलंका का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ था। ऐसे में आने वाले समय में श्रीलंकाई टीम अपने प्रदर्शन को और भी बेहतर करना चाहेगी।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications