स्मृति मंधाना ही नहीं, ये खिलाड़ी भी लगा रहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी खूबसूरती का तड़का

महिला क्रिकेटर्स
महिला क्रिकेटर्स की तस्वीर (photo credit: instagram/l.belll_, smriti_mandhana,aliyariaz_official,,sarahglenn03)

Beautiful Cricketers in ICC Women's T20 World Cup 2024: पुरुष क्रिकेट के साथ-साथ महिला क्रिकेट टीम की भी लोकप्रियता काफी ज्यादा हो चुकी है। एक वक्त था जब भारत में सिर्फ पुरुष क्रिकेट देखा जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में महिला क्रिकेट भी दर्शकों की पसंद बनता जा रहा है। महिला क्रिकेटर्स मैदान पर तो अपना जलवा बिखेरती ही हैं, इसी के साथ अपनी खूबसूरती और ग्लैमर को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहती हैं। इसी कड़ी में हम आपको यूएई में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शामिल कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो क्रिकेट के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं।

Ad

लॉरेन बेल

इंग्लैंड की 23 साल की युवा तेज गेंदबाज लॉरेन बेल अपनी खूबसूरती से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बेल मैदान पर गेंद से कहर बरपाती हैं लेकिन मैदान के बाहर अपनी ब्यूटी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

Ad

स्मृति मंधाना

भारत की ओपनर स्मृति मंधाना दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूबसूरती पर फिदा रहते है। यहां तक कि फैंस स्मृति को नेशनल क्रश भी घोषित कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर स्मृति मंधाना के 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Ad

आलिया रियाज

आलिया रियाज पाकिस्तान की दिग्गज क्रिकेटर्स में से एक हैं। ऑनफील्ड ही नहीं बल्कि ऑफफील्ड भी आलिया अपने फैशन सेंस से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। सोशल मीडिया फैंस आलिया को काफी पसंद करते हैं।

Ad

डेनियल वायट

इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनियल वायट अपने खेल और ग्लैमर की वजह से चर्चा में रहती हैं। डेनियल बेहद खूबसूरत हैं। हाल ही में उन्होंने महिला पार्टनर से शादी रचाई।

Ad

सारा ग्लेन

इंग्लैंड की स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर सारा ग्लेन भी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर हैं। सारा सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाती रहती हैं।

Ad

अमेलिया केर

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर अमेलिया केर दुनिया की सबसे खूबसूरत खिलाड़ियों में से एक हैं। अमेलिया की उम्र महज 23 साल है और उन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है।

Ad

एलिस पेरी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी बेहद सुंदर हैं। मैदान पर हो या मैदान के बाहर, इस खिलाड़ी का जलवा अक्सर देखने को मिलता है। पेरी को भी भारतीय फैंस काफी पसंद करते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications