सौरव गांगुली ने बताया ऋषभ पंत को खास खिलाड़ी, उनकी रिकवरी को लेकर कही अहम बात 

सौरव गांगुली और ऋषभ पंत ने एक साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए काम किया है
सौरव गांगुली और ऋषभ पंत ने एक साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए काम किया है

हर कोई भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है और उन्हें जल्द से जल्द मैदान में वापस देखने चाहता है। हालाँकि, पूर्व भारतीय कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की राय अलग है। उनको लगता है कि पंत को वापसी में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और पूरी तरह से ठीक होने के लिए पर्याप्त समय लेना चाहिए।

पिछले साल दिल्ली से रुड़की जाते समय ऋषभ की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इसी वजह से पंत का इलाज काफी दिनों तक चला और अभी वह रिकवरी कर रहे हैं। रिकवरी और पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद ही उनकी वापसी को लेकर कुछ कहा जा सकता है। आईपीएल 2023 में भी वो नहीं नजर आएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स को मजबूरन नया कप्तान नियुक्त करना पड़ा और डेविड वॉर्नर को आगामी सीजन के लिए कप्तानी सौंपी है।

दिल्ली कैपिटल्स की रिलीज में गांगुली ने पंत को लेकर कहा,

मुझे यकीन है कि राष्ट्रीय टीम को भी उनकी कमी खल रही है। वह युवा हैं और अभी करियर में काफी समय बचा है। वह एक खास खिलाड़ी हैं और उन्हें ठीक होने के लिए अपना समय लेना चाहिए। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और मैं उनसे मिलूंगा भी।

डेविड वॉर्नर चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं - सौरव गांगुली

दादा ने स्वीकार किया कि आगामी सीजन में ऋषभ पंत की कमी को भरना एक बड़ी चुनौती होगी। हालाँकि, उन्होंने कहा कि कार्यवाहक कप्तान डेविड वॉर्नर के पास चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी जरूरी चीजें हैं। गांगुली ने कहा,

डेविड वार्नर टीम को लीड करने के लिए उत्सुक हैं। वह हमेशा चुनौती के लिए तैयार रहते हैं और वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनके पास काफी रन और अनुभव है।

आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर के लिए कप्तानी कोई नहीं चीज नहीं है। उन्होंने आईपीएल में कई सालों तक सनराइज़र्स हैदराबाद को लीड किया था और उन्हें 2016 के सीजन में खिताब भी दिलाया था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications