कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का अगला हेड कोच? सौरव गांगुली ने नाम का कर दिया खुलासा

 दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग को मुख्य कोच के पद से हटाया
दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग को मुख्य कोच के पद से हटाया

Delhi Capitals Head Coach Sourav Ganguly: आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने हेड कोच रिकी पोंटिंग को उनके पद से हटा दिया है। पिछले 7 साल से दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे रिकी पोंटिंग अब इस रोल में आगामी आईपीएल में नहीं दिखेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने आधिकारिक तौर पर यह फैसला लिया और खबरों के मुताबिक यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि सौरव गांगुली के फैसले के चलते दिल्ली टीम ने यह बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि सौरव गांगुली ने कहा कि आईपीएल 2025 के लिए एक नया प्लान बनाना है, इसलिए रिकी पोंटिंग दिल्ली के कोच नहीं होंगे और मैं मुख्य कोच की भूमिका निभाऊंगा।

सौरव गांगुली बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स टीम के नए हेड कोच

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स में डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे सौरव गांगुली ने इस सन्दर्भ में कहा कि,

'IPL 2025 के लिए मुझे प्‍लान बनाना होगा। मैं एक बार तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का खिताब जीतना चाहता हूं। मेगा ऑक्‍शन अगले साल है और इसलिए मैंने अभी से योजना बनाना शुरू कर दी है। रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोच नहीं होंगे। जेफ्री बॉयकॉट सही थे, क्योंकि पोंटिंग पिछले 7 वर्षों में फ्रेंचाइजी को आगे नहीं ले जा सके हैं। मुझे फ्रेंचाइजी से बात करनी है और उनसे भारतीय कोचों पर नजर डालने के लिए कहना है। मैं मुख्य कोच बनूंगा। आगे देखते हैं कि मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं।'

सौरव गांगुली ने दिल्ली टीम के लिए अपना भविष्य तय कर दिया है लेकिन उन्होंने भारतीय कोच देखने पर भी अपनी बात रखी है। यदि सौरव मुख्य कोच की भूमिका में नजर आते हैं तो किसी भारतीय कोच को उनका सहयोगी कोच देखा जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स ने कोच पोंटिंग को दी ख़ास विदाई

दिल्ली कैपिटल्स ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। गौरतलब हो कि आईपीएल 2024 के बाद रिकी पोंटिंग का डीसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। टीम मैनेजमेंट ने पोंटिंग के कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला नहीं लिया है और उनसे नाता तोड़ने का निर्णय लिया है। डीसी ने पोंटिंग की विदाई पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक इमोशनल संदेश लिखते उन्हें विदाई दी है। पोंटिंग की कोचिंग में डीसी तीन बार प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में कामयाब रही। 2020 में डीसी उपविजेता भी रही थी, उस सीजन में श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान रहे थे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications