बीसीसीआई अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठने के बाद पहली बार बोलते हुए सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खुद के बारे में उन्हें ही फैसला करना है। मैं भी टीम से बाहर होने के बाद वापस आया था। चैम्पियन इतना जल्दी नहीं छोड़ते हैं। मुझे नहीं मालूम कि उनके दिमाग में अभी क्या चल रहा है।
मीडिया ब्रीफ में गांगुली ने धोनी के बारे में कहा कि यह उन पर निर्भर करता है कि वे क्या करें, मैं टीम से बाहर था तब खुद पर भरोसा रखा और टीम में वापस आकर चार साल तक खेला, चैम्पियन ऐसे नहीं छोड़ते, मुझे नहीं मालूम उनके दिमाग में क्या चल रहा है। वे अपने करियर के बारे में क्या सोचते हैं, हम उन चीजों से निपटेंगे। धोनी को पाकर भारत गौरवान्वित है, वे इस खेल के महान खिलाड़ियों में से एक हैं।
सौरव गांगुली: भारतीय टीम के कप्तान से लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष तक का सफर
आगे दादा ने कहा कि उनके समय में प्राप्त उपलब्धियों को लिखने के लिए आप बैठेंगे कि उन्होंने क्या किया है, आपके यही कहोगे "वाह एमएस धोनी।" जब तक मैं हूं, सबका सम्मान किया जाएगा, इसमें कोई परिवर्तन नहीं आएगा।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से महेंद्र सिंह धोनी के करियर को लेकर काफी सवाल खड़े हुए हैं। सौरव गांगुली ने पहले भी उन पर जवाब दिया था और बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद भी एक बार फिर उनकी प्रतिक्रिया आई। वे बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं। क्रिकेट फैन्स उनके अध्यक्ष बनने के बाद खासे खुश हैं और दादा से काफी उम्मीदें भी वे रखते हैं। गांगुली के आने से बोर्ड में कई बदलाव और सुधार देखने को मिल सकते हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
Published 23 Oct 2019, 19:32 IST