महेंद्र सिंह धोनी के लिए विराट कोहली की सम्मानजनक बातों पर सौरव गांगुली की प्रतिक्रिया

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। यह तारीफ कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कोहली द्वारा सम्मानजनक शब्दों में हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए की गई है। बता दें कि 4 जनवरी को महेंद्र सिंह धोनी ने सीमित ओवर की भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर नहीं रहने का फैसला करते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। टेस्ट क्रिकेट से धोनी पहले ही हट चुके थे। कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी की ओर से राहत प्रदान करने वाली खबर यह रही कि खिलाड़ी के तौर पर वे अभी भारतीय टीम में खेलते रहेंगे। शानदार प्रदर्शन के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने वाले कोहली इस बार धोनी की तारीफ के लिए दिलों की धड़कन बन गए, खासकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस आचरण से बेहद खुश नजर आए तथा उन्होंने ट्विटर पर कोहली की जमकर तारीफ भी कर डाली। कोहली ने अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर धोनी की कप्तानी में शुरू किया था, और अपने पहले कप्तान को उन्होंने एक वीडियो के जरीय सच्ची विदाई दी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। धोनी के अलावा गांगुली भी भारतीय टीम के शानदार कप्तानों में से एक रहे हैं, दूसरे शब्दों में कहें तो टॉप दो सफल भारतीय कप्तानों में गांगुली भी शामिल हैं। कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में अपना रास्ता न भटकने की सलाह दी, खासकर उसपर जो धोनी ने टीम के लिए बनाया है। 2016 में विराट कोहली ने शानदार फॉर्म दर्शाते हुए विश्व क्रिकेट में अपना नाम कर दिया है, वहीं एक समय उन्हें टीम से बाहर करने की कवायद में धोनी ने टीम से बाहर होने से बचाया था। कोहली वो पल नहीं भूले और इसे अपनी स्पीच में शामिल किया। गांगुली ने धोनी की उपलब्धियों और कार्यों के लिए कोहली द्वारा कही गई सम्मानजनक बातों को लेकर ट्विटर पर तारीफ की। आइए एक नजर डालते हैं सौरव गांगुली के उन मजेदार ट्वीट्स पर।

Ad

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications