ऋषभ पंत को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, IPL 2023 के लिए उनकी रिप्लेसमेंट को लेकर भी दिया अपडेट 

ऋषभ पंत आगामी आईपीएल सीजन का हिस्सा नहीं होंगे
ऋषभ पंत आगामी आईपीएल सीजन का हिस्सा नहीं होंगे

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल (IPL) 2023 का हिस्सा नहीं होंगे। पंत को पिछले साल हुए एक्सीडेंट में काफी चोटें आईं थी और इसी वजह से उन्हें रिकवरी में काफी समय लगने वाला है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बताया कि उन्होंने अभी तक ऋषभ पंत से बात नहीं की है और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

Ad

पिछले साल दिल्ली से रुड़की जाते समय ऋषभ की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था और फिर उन्हें मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालाँकि, अब पंत अपने घर पहुँच चुके हैं और फैंस के साथ अपनी रिकवरी की समय-समय पर अपडेट देते रहते हैं। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्विमिंग पूल में छड़ी के सहारे चलते हुए नजर आ रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट गांगुली ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने अभी तक पंत से बात नहीं की है और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा,

मैंने उनसे बात नहीं की है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वह एक युवा लड़का है। वह सिर्फ 23 साल के हैं। उनके पास वापसी के लिए पर्याप्त समय है।

गांगुली ने पंत की रिप्लेसमेंट को लेकर भी दिया अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक ऋषभ पंत की रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। जब इस बारे में गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कैंप के बाद फैसला लिया जायेगा। गांगुली ने कहा,

यह अभी तय नहीं है। हम कैंप के बाद फैसला करेंगे।

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल से करेगी। टीम का पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से है और यह मुकाबला अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, लखनऊ में खेला जायेगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications