Hindi Cricket News:  भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका ए टीम का ऐलान, एडेन मार्करम और टेम्बा बावुमा करेंगे कप्तानी

Ankit
एडेन मार्करम
एडेन मार्करम

अगस्त-सितम्बर में भारत ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ए टीम का ऐलान कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका ए, भारत ए के खिलाफ 5 एकदिवसीय मैच और 2 चार-दिवसीय मैच की सीरीज खेलेगी। एडेन मार्करम चार-दिवसीय टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि टेम्बा बावुमा एकदिवसीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे को दोनों ही टीमों के लिए चुना गया है। इससे पहले वह चोट के कारण विश्व कप की टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए थे। दूसरी तरफ ब्यूरेन हेंड्रिक्स को एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है। हेंड्रिक्स इस समय चोटिल डेल स्टेन की जगह विश्व कप में खेल रहे हैं। इनके अलावा हेनरिक क्लासेन को भी एकदिवसीय टीम में मौका मिला है। विकेटकीपर बल्लेबाज क्लासेन भी विश्व कप में नहीं चुने जा सके थे।

दक्षिण अफ्रीका A की चार-दिवसीय टीम:

एडेन मार्करम (कप्तान), टेम्बा बावुमा, थुनिस डी ब्रूइन, जुबेर हमजा, ब्युरेन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, पीटर मालन, एड्डी मूर, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिच नॉर्टजे, डेन पिएडट, रूडी सेकंड , लूथो सिपामला और खाया ज़ोंडो।

दक्षिण अफ्रीका A की एकदिवसीय टीम:

टेम्बा बावुमा( कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, गिहान क्लोएट, जूनियर डाला, थुनिस डी ब्रुइन, ब्योर्न फोर्टुइन, ब्युरेन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, जानेमैन मलान, वियान मुल्डर, सिंहटेम्बा क़ेशिले , एनरिच नॉर्टजे और लूथो सिपामला।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ नई जर्सी में खेलेगी टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका ए के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल:

29 अगस्त, 2019 - पहला एकदिवसीय - त्रिवेंद्रम

31 अगस्त, 2019 - दूसरा एकदिवसीय - त्रिवेंद्रम

02 सितंबर, 2019 - तीसरा एकदिवसीय - त्रिवेंद्रम

04 सितंबर, 2019 - चौथा एकदिवसीय - त्रिवेंद्रम

06 सितंबर, 2019 - पांचवां एकदिवसीय - त्रिवेंद्रम

10-13 सितंबर - पहला चार-दिवसीय - वायनाड

17-20 सितंबर - दूसरा चार-दिवसीय - मैसूर

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता