दक्षिण अफ्रीका की टीम सफेद गेंद सीरीज के लिए भारत पहुंची

England v South Africa - 3rd Vitality IT20
England v South Africa - 3rd Vitality IT20

भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम सफेद गेंद सीरीज (IND vs SA) में खेलेगी। अफ़्रीकी टीम सफेद गेंद के दोनों प्रारूप में भारत के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है। मेहमान टीम भारत पहुँच भी गई है। सबसे पहले तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। टेम्बा बवुमा (Temba Bavuma) को कप्तानी वाली यह टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए बेहतर तैयारी करने के लिए इस मौके का लाभ उठाना चाहेगी।

Ad

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 28 सितम्बर से शुरू होगी और 4 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद एकदिवसीय सीरीज का आगाज़ भी होना है। यह 6 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर को समाप्त होगी। इसके बाद दोनों ही टीमें ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना हो जाएंगी।

इससे पहले भी भारत दौरे पर इस साल दक्षिण अफ़्रीकी टीम आई थी। ऋषभ पन्त उस समय टीम इंडिया के कप्तान थे। पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। आगामी टी20 सीरीज में भारतीय टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका के लिए काम आसन नहीं रहने वाला है। भारतीय टीम संतुलित है और खिलाड़ी फॉर्म में भी हैं।

वहीँ दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने इंग्लैंड में कुछ बेहतरीन मुकाबले खेले हैं। इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका ने उनके ही मैदानों पर हराया था। उस जीत का आत्मविश्वास भारत के खिलाफ सीरीज में जरुर देखने को मिलने वाला है। देखना होगा कि टीम इंडिया का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहेगा।

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम इस प्रकार है

टेम्बा बवुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्किया, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबादा , रिली रोसेयु, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications