SAvIND: दूसरे टी20 में बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनीष पांडे और महेंद्र सिंह धोनी के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत 188/4 का स्कोर बनाया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने मैन ऑफ़ द मैच हेनरिक क्लासेन की धुआंधार पारी की बदौलत 4 विकेट खोकर 19वें ओवर में हासिल कर लिया। आइये नज़र डालते हैं दूसरे टी20 में बने सभी आंकड़ों पर: # शार्दुल ठाकुर भारत की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 73वें खिलाड़ी बने। पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जूनियर डाला (74वें) और हेनरिक क्लासेन (75वें) ने अपना डेब्यू किया था। # टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी बार भारत की पारी का पहला ओवर मेडेन रहा। क्रिस मॉरिस के ओवर में शिखर धवन एक भी रन नहीं बना सके। इससे पहले 2016 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ केएल राहुल ने टेंडाई चटारा का पहला ओवर मेडेन खेला था। # महेंद्र सिंह धोनी ने अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया। 27 गेंदों में अर्धशतक बनाकर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज़ अर्धशतक का भारतीय रिकॉर्ड (शिखर धवन, 27 गेंद) बराबर किया। # युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 64 रन दिए और यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भी भारतीय गेंदबाज के सबसे खराब आंकड़े हैं। चहल ने जोगिन्दर शर्मा (57 रन vs इंग्लैंड, 2007) का रिकॉर्ड तोड़ा। # मनीष पांडे ने अपना दूसरा अर्धशतक बनाया और 79* उनका सर्वाधिक स्कोर है। # हेनरिक क्लासेन ने अपने दूसरे ही मैच में 22 गेंदों में अर्धशतक बनाया और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज़ अर्धशतक बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। रिकॉर्ड एबी डीविलियर्स और क्विंटन डी कॉक (21 गेंद vs इंग्लैंड) के नाम है। # भारत की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा (4)। # टी20 अंतरराष्ट्रीय में सिर्फ पांचवीं बार दोनों टीमों के विकेटकीपर ने एक ही मैच में अर्धशतक लगाया। धोनी और क्लासेन से पहले यह रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकलम-जोस बटलर (2013), दिनेश रामदीन-ल्युक रोंकी (2014), जोस बटलर-एबी डीविलियर्स (2016) और मोहम्मद शहजाद-गैरी विल्सन (2017) के नाम था। # जेपी डुमिनी ने 10वां अर्धशतक लगाया और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड बराबर किया। # महेंद्र सिंह धोनी और मनीष पांडे ने पांचवें विकेट के लिये 98* रन जोड़े। भारतीय रिकॉर्ड युवराज सिंह और धोनी (102* vs ऑस्ट्रेलिया) के नाम है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications