भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ़्रीकी महिला टीम का ऐलान

भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ़्रीकी महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। डैन वैन निकर्क और क्लोय ट्रायन का नाम टीम में शामिल नहीं है। पीठ में चोट के कारण इनको टीम शामिल नहीं किया गया है। अन्य खिलाड़ी लगभग वही होंगी जो पिछले माह पाकिस्तान के खिलाफ खेली थीं। सुने लुअस इस बार भी टीम की कप्तान रहेंगी।

Ad

पाकिस्तान में खेलने वाली दक्षिण अफ़्रीकी टीम से मसाबाटा क्लास एकमात्र खिलाड़ी हैं जो टीम में शामिल नहीं हैं। उन्हें चोट की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम 27 फरवरी को भारत पहुंची है और अब उन्हें छह दिनों के समय के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद दो दिन का एक ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा। 7 मार्च से एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत होनी है।

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम

सुने लुअस (कप्तान), अयाबोंगा खाका, शबनम इस्माइल, लौरा वॉलवार्ट, त्रिशा चेट्टी, शिनालो जाफ्ता, तस्मीन ब्रिट्ज, मैरिजैन कैप, नोंडूमिसो शंगासे, लिजेल ली, अन्नेक बोस्च, फाय तुन्नीक्लिफ, नोनकुलुलेको म्लाबा, मिग्नोन डू प्रीज, नैडिन डी क्लर्क, लारा गूडाल, तुमि शेखूखुने।

सीरीज के सभी मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 7 मार्च से एकदिवसीय सीरीज के शुरुआत के बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम का दौरा 23 मार्च को टी20 सीरीज के साथ समाप्त होगा। भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी गई है और टीम इंडिया अब एक लम्बे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। एक साल से भारतीय टीम ने कोई मुकाबला नहीं खेला है।

दक्षिण अफ़्रीकी महिलाओं के लिए यह दौरा इतना आसान नहीं रहेगा। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम से उन्हें पूरी चुनौती मिलने की संभावना है। भारतीय वनडे टीम की कमान मिताली राज और टी20 टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के पास रहेगी। देखना होगा कि लम्बे समय बाद टीम का खेल कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications