भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकता है श्रीलंका का दिग्गज खिलाड़ी

Nitesh
पथुम निसांका (Photo Credit - TOI)
पथुम निसांका (Photo Credit - TOI)

भारत के खिलाफ बेंगलुरू में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच (IND vs SL) से श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी पथुम निसांका (Pathum Nissanka) बाहर हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक पथुम निसांका (Pathum Nissanka) इंजरी का शिकार हो गए हैं और इसी वजह से वो बाहर हो सकते हैं।

Ad

पथुम निसांका ने मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पहली पारी में अपनी टीम की तरफ से उन्होंने अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 133 गेंद पर 61 रन बनाए थे, जबकि दूसरी तरफ श्रीलंका की पूरी टीम 65 ओवर में 174 रन पर सिमट गई थी। निसांका श्रीलंका की टीम में तीसरे नंबर पर खेलते हैं जो काफी अहम स्पॉट है। अगर वो मुकाबले से बाहर होते हैं तो फिर देखने वाली बात होगी कि उनकी जगह कौन लेगा।

पथुम निसांका का खेलना मुश्किल लगता है - श्रीलंका क्रिकेट ऑफिशियल

श्रीलंका क्रिकेट के एक ऑफिशियल ने पथुम निसांका की इंजरी को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि इस वक्त स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा "पिछली बार जो पथुम निसांका को इंजरी हुई थी उसकी वजह से उन्हें बैक पेन का इश्यू है। हम उनकी स्थिति का जायजा लेंगे लेकिन उनका खेलना मुश्किल लगता है।"

अगर निसांका बाहर होते हैं तो श्रीलंका के पास दिनेश चांडीमल और कुसल मेंडिस के रूप में दो बल्लेबाज हैं। हालांकि ये दोनों ही खिलाड़ी काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं।

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 मार्च से खेला जाएगा। ये मुकाबला डे-नाईट होगा और भारत में दूसरी बार कोई टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा। भारतीय टीम मोहाली में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला शानदार तरीके से जीत चुकी है। ऐसे में श्रीलंकाई टीम पलटवार करना चाहेगी।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications