SL vs NED : श्रीलंका ने जीत के साथ ली टूर्नामेंट से विदाई, नीदरलैंड सुपर-8 में नहीं बना पाई जगह

श्रीलंका ने नीदरलैंड को हराया (Photo Credit - X)
श्रीलंका ने नीदरलैंड को हराया (Photo Credit - X)

Sri Lanka vs Netherlands, 38th Match : श्रीलंका क्रिकेट टीम ने सेंट लूसिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 38वें मुकाबले में नीदरलैंड को 83 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया। चरित असलंका और कुसल मेंडिस ने जबरदस्त पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड की टीम 118 रन बनाकर सिमट गई। हालांकि इस मैच के ज्यादा कोई मायने नहीं थे। श्रीलंका की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी। वहीं नेपाल के खिलाफ बांग्लादेश की जीत के साथ ही नीदरलैंड भी बाहर हो गई थी।

Ad

इससे पहले नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका को मात्र दूसरी गेंद पर ही पहला झटका लग गया। सलामी बल्लेबाज पैथुम निसांका बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कुसल मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा ने काफी धुआंधार बल्लेबाजी की। मेंडिस ने 29 गेंद पर 5 चौके की मदद से 46 रन बनाए और धनंजय डी सिल्वा ने 26 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली।

Ad

एंजेलो मैथ्यूज और चरित असलंका ने खेली तूफानी पारी

मिडिल ऑर्डर में अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज और चरित असलंका ने भी आक्रामक रुख अख्तियार किया। मैथ्यूज ने 15 गेंद पर नाबाद 30 और असलंका ने 21 गेंद पर 1 चौका और 5 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। कप्तान वनिंदू हसरंगा ने भी 6 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

टार्गेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत तो अच्छी रही। मैक्स ओदाउद और माइकल लेविट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। लेविट ने 23 गेंद पर 31 रन बनाए लेकिन उनके आउट होते ही नीदरलैंड की पारी लड़खड़ा गई। इसके बाद केवल कुछ देर तक कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने ही संघर्ष किया और 24 गेंद पर 31 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज एक-एक करके पवेलियन लौटते रहे और टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही ग्रुप डी में श्रीलंका तीसरे पायदान पर रही और नीदरलैंड की टीम ने चौथे स्थान पर फिनिश किया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications