श्रीलंका को लगा एक और बड़ा झटका, बीच मैच में कोरोना का शिकार हुआ खिलाड़ी

Sri Lanka v Australia - First Test: Day 3
Sri Lanka v Australia - First Test: Day 3

ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के खिलाफ सीरीज के दौरान श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Cricket Team) लगातार कोविड के मामलों से परेशान है। सीरीज की शुरूआत से लेकर ही अभी तक कई खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब एक और प्लेयर कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका कोरोना का शिकार हो गए हैं।

रविवार सुबह पथुम निसांका का पीसीआर टेस्ट किया गया जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके तुरंत बाद उन्हें अलग होटल ले जाया गया जहां पर वो आइसोलेशन में रहेंगे। अब वो टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और श्रीलंका ने उनकी जगह ओशादा फर्नांडो को टीम में शामिल किया है।

श्रीलंका क्रिकेट ने ट्वीट कर पथुम निसांका को लेकर दी जानकारी

श्रीलंका क्रिकेट ने एक ट्वीट कर पथुम निसांका के पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा,

पथुम निसांका को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कल सुबह एंटीगन टेस्ट के दौरान उन्हें पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने अपने अस्वस्थ होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया। इसके बाद उनका पीसीआर टेस्ट भी हुआ जिसमें कोविड की पुष्टि हुई। निसांका को तुरंत अलग होटल में आइसोलेट कर दिया गया है जहां वो कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। कोविड रिप्लेसमेंट के तौर पर ओशादा फर्नांडो को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि पथुम निसांका ने श्रीलंका की पहली पारी के दौरान केवल 6 रन ही बनाए थे। मिचेल स्टार्क की गेंद पर वो कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे थे। अभी तक श्रीलंका के 5 खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा, तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो, जेफ्री वांद्रसे, प्रवीण जयाविक्रमा और अब निसांका कोरोना का शिकार हो चुके हैं। इससे पहले दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था लेकिन वो दूसरे टेस्ट मैच से पहले ठीक हो गए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता