श्रीलंकाई टीम के केन्द्रीय अनुबंध का हुआ ऐलान, 8 खिलाड़ी किये गए बाहर

श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों के लिए केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा कर दी है गई। है। धनंजय डी सिल्वा और निरोशन डिकवेला को टॉप ग्रेड में रखा गया है। एक साल के लिए यह अनुबंध और ग्रेड मान्य होंगे। पांच पॉइंट ग्रेडिंग सिस्टम अपनाते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अलग-अलग ग्रेड में खिलाड़ियों को शामिल किया है। पिछले साल लिस्ट में 32 नाम थे लेकिन इस बार इसे छोटा करते हुए 24 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Ad

श्रीलंका क्रिकेट की तकनीकी समिति के मुखिया अरविंदा डी सिल्वा और डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट टॉम मूडी ने स्कोरिंग सिस्टम के बारे में बताया, जिसके आधार पर खिलाड़ियों की रेटिंग निर्धारित की गई है। प्रदर्शन के लिए 50 पॉइंट्स में से निर्धारण किया गया है। इसी तरह फिटनेस के लिए 20 और लीडरशिप के लिए 10 पॉइंट रखे गए। प्रोफेशनलिज्म के लिए 10 और फ्यूचर पोटेंशियल अडेप्टिबिलिटी के 10 पॉइंट रखे गए। इस तरह कुल 100 अंकों में रेटिंग दी गई है।

फिटनेस मेट्रिक्स पर एक खिलाड़ी सभी 20 अंक प्राप्त कर सकता है। यदि उसने स्किनफोल्ड टेस्ट में 75 से कम स्कोर किया और 8 मिनट 35 सेकंड से कम समय में 2 किलोमीटर का समय पूरा किया, तो सभी 20 अंक उसे मिल सकते हैं।

खिलाड़ियों को चार ग्रेड ए, बी, सी, डी में बांटा गया और प्रत्येक ग्रेड को अलग-अलग तीन कैटेगरी में बांटा गया है।

ग्रेड के अनुसार श्रीलंकाई खिलाड़ियों की लिस्ट

A1 (USD 100,000): धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला

A2 (USD 80,000): कुसल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज

A3 (USD 70,000): कुसल मेंडिस, दिमुथ करुणारत्ने

B1 (USD 65,000): सुरंगा लकमल, दासुन शनाका

B2 (USD 60,000): वानिंदु हसारंगा, लसिथ एम्बुलडेनिया

B3 (USD 55,000): पथुम निसांका, लाहिरु थिरिमाने

C1 (USD 50,000): दुष्मंथा चमीरा, कसुन रजिथा

C2 (USD 45,000): दिनेश चांडीमल, लक्षण संदाकन

C3 (USD 40,000): विश्व फर्नांडो, इसुरु उडाना

D1 (USD 35,000): रमेश मेंडिस, ओशादा फर्नांडो

D2 (USD 30,000): दनुष्का गुणाथिलका, लाहिरू कुमारा

D3 (USD 25,000): अशेन बंडारा, अकिला धनंजय

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications