क्रिकेट न्यूज: श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने नशे की हालत में गिरफ्तार

Enter caption

कामयाबी कई बार लोगों को अपने रास्ते से भटका देती है। कुछ ऐसा ही श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के साथ भी हुआ। उन्होंने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए तीन पहिया गाड़ी चालक को दुर्घटना में घायल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना में घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पता चला है कि चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। श्रीलंकाई पुलिस ने क्रिकेटर करुणारत्ने को जमानत पर रिहा कर दिया है। कहा जा रहा है कि सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है।

Ad

दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उन्होंने श्रीलंका टीम को दक्षिण अफ्रीका में फरवरी में हुई टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करवाई थी। अभी तक यह बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में आठ शतक लगा चुका है। उन्होंने 60 टेस्ट मैचों की 117 पारियों में 36.05 के औसत से 4074 रन बनाए हैं। पुलिस का कहना है कि करुणारत्ने ने दुर्घटना के वक्त शराब पी रखी थी। उन्हें श्रीलंका के समय के मुताबिक सुबह 5.40 बजे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया था। यह हादसा बोरेला क्षेत्र में हुआ था। सूत्रों की मानें तो आरोपी क्रिकेटर को हादसे के बाद अदालत में पेश होना होगा। यह सोमवार को या इस हफ्ते के किसी भी दिन हो सकता है।

कहा जा रहा है कि श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान को यह गलती बहुत भारी पड़ सकती है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अदालत का फैसला आने के बाद कोई सख्त कदम उठा सकता है। इससे उनके करियर पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इस मामले के बाद एक बयान जारी किया। इसमें उसने कहा कि हम करुणारत्ने मामले की जांच के बाद जरूरी कार्रवाई करेंगे और उनके अनुबंध का क्या किया जाए इस पर विचार करेंगे।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications