SLvIND, दूसरा टेस्ट: तीसरे दिन बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए मजबूर किया। हालांकि दूसरी पारी में कुसल मेंडिस और दिमुथ करुनारत्ने ने टीम को बढ़िया शुरुआत दी, लेकिन 198/2 के स्कोर के बावजूद श्रीलंका अभी भी भारत से 230 रन पीछे है। भारत की पहली पारी के 622 जवाब में श्रीलंका पहली पारी में सिर्फ 183 रनों पर सिमट गई थी। आइये नज़र डालते हैं तीसरे दिन बने सभी आंकड़ों पर: # रविचन्द्रन अश्विन ने 26वीं बार एक पारी में 5 लेने का कारनामा किया और इस मामले में उन्होंने हरभजन सिंह (25) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। # रविन्द्र जडेजा ने अपने 32वें टेस्ट में 150 विकेट पूरे किये और ऐसा करने वाले वो बाएं हाथ के सबसे तेज़ गेंदबाज बने। जडेजा ने मिचेल जॉनसन और वसीम अकरम जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। # पहली पारी में श्रीलंका 439 रनों से पीछे रही और पहली पारी से पिछड़ने के मामले में ये उनका टेस्ट रिकॉर्ड है। # भारत ने पहली पारी में तीसरी सबसे बड़ी बढ़त ली। सबसे बड़ी बढ़त का भारतीय रिकॉर्ड 492 है, जो 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ बना था। # फॉलोऑन पारी में शतक लगाने वाले नौवें श्रीलंकाई बल्लेबाज बने कुसल मेंडिस, इसके अलावा भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले वो 15वें बल्लेबाज हैं। # कुसल मेंडिस ने दिमुथ करुनारत्ने के साथ दूसरे विकेट के लिए 191 रन जोड़े, ये फॉलोऑन पारी में श्रीलंका की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications