SL vs IRE : आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका ने पहली पारी में बनाया 700 से ज्यादा का स्कोर, प्रमुख बल्लेबाजों ने जड़े दोहरे शतक 

श्रीलंका की तरफ से दो दोहरे शतक देखने को मिले
श्रीलंका की तरफ से दो दोहरे शतक देखने को मिले

गॉल टेस्ट (SL vs IRE) के चौथे दिन भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला और टीम ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 704/3 के स्कोर पर घोषित की और आयरलैंड की पहली पारी के आधार पर 212 रनों की बढ़त प्राप्त की। जवाब में स्टंप्स तक आयरलैंड ने दूसरी पारी में 22 ओवर में 54/2 का स्कोर बना लिया था। आयरलैंड अभी भी श्रीलंका की पहली पारी की बढ़त से 158 रन पीछे है।

Ad

तीसरे दिन के स्कोर 357/1 से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम की तरफ से निशान मदुषका ने सबसे पहले अपने 150 रन पूरे किये। कुछ देर बाद, कुसल मेंडिस भी शतक पूरा करने में कामयाब रहे। दोनों बल्लेबाजों ने आयरलैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और श्रीलंका के स्कोर को लंच तक 500 के करीब पहुंचा दिया। इस दौरान मेंडिस ने 150 रन पूरे किये। वहीं मदुषका के अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाया। लंच के समय तक श्रीलंका ने 112 ओवर में 489/1 का स्कोर बना लिया था।

लंच के बाद श्रीलंका को दूसरा झटका लगा और 496 के स्कोर पर निशान मदुषका 205 रन बनाकर एंडी मैकब्रायन का शिकार बने। श्रीलंका ने 118वें ओवर में 500 रन पूरे किये। मेंडिस ने भी अपना दोहरा शतक पूरा किया और उनका साथ देने आये एंजेलो मैथ्यूज ने भी शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। मेंडिस की पारी 245 के निजी स्कोर पर समाप्त हुई। मैथ्यूज ने 77 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। चाय तक श्रीलंका ने 143 ओवर में 650/3 का स्कोर बना लिया था। चाय के बाद दिनेश चंडीमल 13 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। मैथ्यूज जमे रहे और उन्होंने धनंजय डी सिल्वा (12*) के साथ मिलकर अटूट अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 700 के पार पहुँचाया। श्रीलंका ने 151 ओवर खेलकर अपनी पारी घोषित की। मैथ्यूज ने बेहतरीन शतक जड़ा और 100 रन बनाकर नाबाद रहे।

अपनी दूसरी पारी खेलनी उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। ओपनर जेम्स मैकलम 10 रन बनाकर रमेश मेंडिस का शिकार बने। दूसरे ओपनर पीटर मूर भी ज्यादा देर नहीं टिके और 19 रन बनाकर 38 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। स्टंप्स तक कप्तान एंड्रू बैलबर्नी 18 और हैरी टेक्टर 7 रन बनाकर नाबाद थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications