T20 World Cup खेलने गए श्रीलंका के क्रिकेटर को रेप के आरोप में किया गया अरेस्ट, बाहर होने के बावजूद भी टीम के साथ थे

cricket cover image

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में हिस्सा लेने गई श्रीलंका टीम के प्रमुख क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका (Danushka Gunathilaka) पर रेप का आरोप लगा है। इसी वजह से सिडनी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि दनुष्का गुनातिलका इंजरी की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे लेकिन इसके बावजूद वो टीम के साथ बने हुए थे। अब रेप के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं श्रीलंका की टीम उन्हें वहीं पर छोड़कर स्वदेश रवाना हो गई।

Ad

रिपोर्ट्स के मुताबिक दनुष्का गुनातिलका के ऊपर 31 साल की महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। ये घटना दो नवंबर की बताई जा रही है और रविवार सुबह गुनातिलका को गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए सिडनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

दनुष्का गुनातिलका के मामले की जानकारी श्रीलंका टीम से जुड़े एक सोर्स ने दी। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में बताया,

एक रेप केस के आरोप में दनुष्का गुनातिलका को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका टीम बिना उनके ऑस्ट्रेलिया से श्रीलंका के लिए रवाना हुई।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने भी अपनी वेबसाइट पर इस घटना की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा है लेकिन श्रीलंका का निवासी जरूर बताया है। वेबसाइट के मुताबिक 29 साल की एक महिला के साथ इस हफ्ते रोज बे स्थित निवास पर ये घटना हुई।

श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 स्टेज से बाहर हो गई

श्रीलंका की अगर बात करें तो सुपर-12 में जगह बनाने के बाद वो उससे आगे नहीं बढ़ पाए। शनिवार को हुए अपने आखिरी ग्रुप मैच में उन्हें इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने 141/8 का स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लैंड ने दो गेंद शेष रहते 144/6 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। बेन स्टोक्स ने बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications