रोहित शर्मा के अंदर वो जज्बा नहीं दिख रहा था...कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को पूर्व क्रिकेटर ने बताया सही

रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को बनाया गया कप्तान
रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को बनाया गया कप्तान

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के अंदर पिछले दो सीजन से वो जज्बा नहीं दिख रहा था और शायद इसी वजह से उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी गई है और इसको लेकर काफी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ज्यादातर फैंस ने इस फैसले का विरोध किया है।

रोहित शर्मा बैटिंग में फ्लॉप हो रहे थे - सुनील गावस्कर

वहीं पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के पीछे बड़ी वजह बताई है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा,

हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत है। मुंबई इंडियंस ने टीम के हित के लिए फैसला ले लिया है। आप कह सकते हैं कि पिछले दो सालों में रोहित शर्मा ने बल्ले से भी उतना योगदान नहीं दिया था। इससे पहले वो बैटिंग में काफी रन बनाते थे। दो साल पहले टीम 10वें पायदान पर रही थी। हां टीम ने पिछले साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन रोहित के अंदर जो पहले पैशन देखने को मिलता था वो पिछले दो साल से नहीं देखने को मिल रहा है। हो सकता है कि लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से वो थक गए हों।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने 11 सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। उन्हें 2013 में मिड-सीजन के दौरान टीम का कप्तान बनाया गया था और इसके बाद से रोहित शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पिछले 11 सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यही वजह है कि सीएसके के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications