Hindi Cricket News- सुनील जोशी को बीसीसीआई का मुख्य चयनकर्ता बनाया गया

बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने मुख्य चयनकर्ता के रूप में पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील जोशी का चयन किया है। कई दिनों से खाली पड़ा यह पद अब भर दिया गया है। जोशी के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरविंदर सिंह को भी इस समिति में सदस्य रखा गया है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को इसमें जगह नहीं मिली।

Ad

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय चयन समिति के मुखिया के रूप में सुनील जोशी का चयन किया गया है। आगे कहा गया कि हरविंदर सिंह को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की हार के बाद रोहित शर्मा का हुआ जिक्र

सुनील जोशी ने भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 वनडे मैचों में शिरकत की है। वे बाएँ हाथ के स्पिन गेंदबाज थे। इसके अलावा जोशी कभी-कभार बल्लेबाजी भी कर लिया करते थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 41 और वनडे क्रिकेट में 69 विकेट चटकाए। इसके अलावा टेस्ट और वनडे में उन्होंने एक-एक अर्धशतक भी जड़ा है। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 92 रन है। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 61 रन है।

सुनील जोशी को मुख्य चयनकर्ता बनाने के बाद इस बात पर चर्चाएँ हो रही है कि उनसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले वेंकटेश प्रसाद को नजर अंदाज कर दिया गया। चयन समिति में जतिन परांजपे, शरणदीप सिंह और देवांग गांधी पहले से मौजूद हैं। मध्य क्षेत्र से गगन खोड़ा की जगह लेने के लिए हरविंदर का चयन हुआ। सुनील जोशी को दक्षिण क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में जगह मिली है।

क्रिकेट सलाहकार समिति में पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदललाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। इन तीनों ने सुनील जोशी को मुख्य चयनकर्ता बनाने की सिफारिश बीसीसीआई को की थी। इसके बाद जोशी के नाम पर मुहर लगा दी गई। उनका एक साल का कार्यकाल देखा जाएगा, इसके बाद सीएसी अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई को देगी।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications