क्या है काव्या का रिलेशनशिप स्टेटस? अभी भी हैं सिंगल या किसी पर हार बैठी हैं दिल

Sneha
Kavya Maran Relationship Status
काव्या मारन (Photo Credit - X/kavyamaranteam)

Kavya Maran Relationship Status: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन और सीईओ काव्या मारन आईपीएल के दौरान सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहती हैं। काव्या मारन सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद उन्हीं की टीम है। काव्या मारन पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन की भतीजी भी हैं। वह अपनी खूबसूरती की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं हमेशा फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं, जिसे वह काफी प्राइवेट रखती हैं।

Ad

क्या सिंगल हैं काव्या मारन?

Ad

काव्या के रिलेशनशिप्स को लेकर अक्सर अफवाहें उड़ती रहती हैं, लेकिन अभी तक उनके रिलेशन को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। उनकी उम्र करीब 32 साल है। लेकिन वह सोशल मीडिया से काफी दूर रहती हैं। वह आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा एक अन्य क्रिकेट लीग ‘साउथ अफ्रीका 20 टूर्नामेंट’ की ‘सनराइजर्स ईस्टर्न केप’ की भी मालकिन हैं। लेकिन सोशल मीडिया उनके नाम से कोई वेरिफायड अकाउंट नहीं है। हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि काव्या मारन सिंगल हैं. हो सकता है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह सिक्रेट रखना चाहती हों।

करोड़ों में करती हैं कमाई

काव्या का जन्म 6 अगस्त, 1992 को चेन्नई में हुआ था। वह भारत के अलावा ब्रिटेन में भी पढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने लियानार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए में डिग्री हासिल की है। इसके बाद काव्या मारन को 2019 में सन टीवी नेटवर्क के डायरेक्टर्स पैनल में शामिल किया गया था। हालांकि काव्या मारन की क्रिकेट में गहरी रुचि है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, काव्या सैलरी के तौर पर सालाना 1.09 करोड़ रुपए कमाती हैं, जबकि उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 409 करोड़ रुपए है।

बेबाक खूबसूरती के मामले में काव्या के आगे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज फीकी पड़ती हैं। उन्हें फैंस की ओर से नेशनल क्रश का टैग भी मिल चुका है। वह हमेशा मैदान में अपनी टीम को स्पोर्ट करने पहुंची हैं। इस दौरान वह कई मौकों पर टीम की हार के बाद इमोशनल होती हुई भी दिखाई दी हैं। आईपीएल 2024 के फाइनल में भी जब उनकी टीम हार गई थी तो वह बुरी तरह टूट गईं थी और स्टेडियम के भीतर ही उनकी आंखों से आंसू आ गए थे. तब भी वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications