धोनी-रैना महेंद्र सिंह धोनी रिकॉर्ड को बेस्ट फिनिशर माना जाता है। सफेद गेंद क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महेंद्र सिंह धोनी ने कई बार भारतीय टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की और मैच में जीत भी दिलाई। आईपीएल में अब महेंद्र सिंह धोनी ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया है। सुरेश रैना इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने धोनी के इस कीर्तिमान पर प्रतिक्रिया दी है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टॉस के लिए आते ही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 194 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। सुरेश रैना के नाम आईपीएल में 193 मैच है और वह इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने इस कीर्तिमान के साथ इतिहास रच दिया है।यह भी पढ़ें: आईपीएल में अंतिम 5 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमेंमहेंद्र सिंह धोनी के लिए सुरेश रैना का बयानमहेंद्र सिंह धोनी जैसे ही आईपीएल में 194 वां मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे, वैसे ही रैना का रिकॉर्ड टूट गया। रैना ने पर ट्वीट कर ख़ुशी जताते हुए कहा कि आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलनेव अल खिलाड़ी बनने के लिए बधाई हो माही भाई। ख़ुशी की बात यह है कि मेरा रिकॉर्ड आपने तोड़ा है। आज के मैच के लिए शुभकामनाएँ और मैं सुनिश्चित हूँ कि यह सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स जीतेगी।सुरेश रैना के इस ट्वीट के बाद फैन्स ने काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं और ट्विटर पर इस ट्वीट को हजारों लोगों ने रीट्वीट किया है। सुरेश रैना इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं लेकिन अपनी टीम चेन्नई के लिए उनके ट्वीट कुछ मौकों पर देखने को मिले हैं।Congratulations Mahi bhai (@msdhoni) at becoming the most capped IPL player. Happiest that my record is being broken by you. All the best for the game today and am sure @ChennaiIPL will win this season’s @IPL. pic.twitter.com/f5BRQTJ0aF— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) October 2, 2020महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने कई मौकों पर टीम को अपनी रणनीति से मैच जिताए हैं। चेन्नई को तीन खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही मिले हैं।