IPL 2020: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस में आने के बाद कई बार धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। इस सीजन तो सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने एक कीर्तिमान भी हासिल किया है। उन्होंने इस आईपीएल में भी 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल में वह लगातार तीन सीजन तक 400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले अनकैप खिलाड़ी बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव का बल्ला आईपीएल 2018 से ही बोल रहा है। उन्होंने 2018 के आईपीएल में कुल 14 मैच खेले और 512 रन जड़े। इसके बाद 2019 में उन्होंने 16 मैचों में 424 रन बनाए। इस बार आईपीएल में उन्होंने 14 मैचों में कुल 410 रन अब तक बनाए हैं। ऐसा पहले किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी ने नहीं किया है।

सूर्यकुमार यादव की धाकड़ पारी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 25 गेंदों पर 36 रन की पारी खेल इस सीजन में अपने 400 रन पूरे किये। हालांकि वह इस पारी को और लम्बा लेकर जा सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस सीजन उनका खेल देखकर चारों तरफ से भारतीय टीम में शामिल करने की मांग भी उठी। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस में आने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पहले वह कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते थे तब इतना मौका भी नहीं मिला और पारियां भी नहीं खेल पाए।

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी की अहमियत समझी और नम्बर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। इस स्थान पर खेलते हुए उनका एक अलग ही रूप सामने आया है। सूर्यकुमार यादव अब मुंबई इंडियंस के लिए तीसरे नम्बर पर नियमित बल्लेबाज हैं। इस स्थान पर वही बल्लेबाजी करते हैं और खुद को साबित भी किया है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now