Suryakumar Yadav Love story: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सूर्यकुमार यादव के एक कैच ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के मैदान पर तो परफेक्ट हैं ही, इसी के साथ वह परफेक्ट पति भी हैं। वहीं उनकी पत्नी देविशा शेट्टी एक सफल क्लासिकल डांसर हैं।देविशा बच्चों को डांस की ट्रेनिंग भी देती हैं। वह मुंबई में बच्चों को क्लासिकल डांस सिखाती हैं। सूर्यकुमार यादव और देविशा की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। इसी कड़ी में बताएंगे कि कैसे दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।कॉलेज में शुरू हुई थी लव स्टोरीआपको बता दें कि देविशा मूलरूप से दक्षिण भारतीय हैं। देविशा और सूर्यकुमार यादव की मुलाकात ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही हुई। देविशा ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है। देविशा ने मुंबई के आर ए पोद्धार कॉलेज और कॉमर्स एंड इकोनाॉमिक्स से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। View this post on Instagram Instagram Postकॉलेज के कार्यक्रम में देविशा ने हिस्सा लिया हुआ था। तभी सूर्या ने पहली बार देविशा को देखा था और पहली ही नजर में दिल दे बैठे। कुछ समय डेट करने के बाद 2016 में इन दोनों ने शादी कर ली थी। जब सूर्यकुमार यादव की शादी हुई थी, तब उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था।सूर्यकुमार की बैकबोन हैं देविशा गौरतलब है कि जब सूर्यकुमार और देविशा की शादी हुई थी, उस वक्त वह आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट खेलते थे। हालांकि देविशा ने सूर्या से कभी कोई शिकायत नहीं की, बल्कि उनका जमकर सपोर्ट किया। देविशा ने सूर्यकुमार यादव को भारत के लिए खेलने के लिए लगातार मेहनत करने में उनकी मदद की।हाल ही भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने हैं सूर्यकुमार यादवपत्नी का सपोर्ट सूर्यकुमार यादव के काफी काम आया और उन्होंने साल 2021 में भारत के लिए अपना पहला टी20 इंटरनेशनल खेला। डेब्यू के बाद सूर्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वर्तमान समय में सूर्यकुमार यादव भारतीय टी20 टीम के कप्तान बन गए हैं। उन्हें भारत का 360 डिग्री भी कहा जाता है।