कौन हैं सूर्यकुमार यादव की बहन? खूबसूरती के मामले में आगे; लाइमलाइट से रहती हैं काफी दूर

Sneha
Who is Surya kumar Yadav Sister Dinal Yadav
सूर्यकुमार यादव की बहन और उनकी पत्नी (Photo Credit - Instagram/dinal_instalove/surya_14kumar)

Suryakumar Yadav sister Dinal Yadav: 31 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। सूर्या को भारत में मिस्टर 360 के नाम से जाना जाता है। सूर्यकुमार का जन्म 14 सितंबर 1990 में मुंबई में हुआ था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। उन्हें हाल ही में भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है, जिसके बाद से वह काफी चर्चा में हैं। सूर्यकुमार अक्सर अपनी पत्नी और परिवार के साथ तस्वीर शेयर करते रहे हैं। आज हम आपको उनकी बहन के बारे में बताने जा रहे हैं।

कौन हैं सूर्यकुमार यादव की बहन?

सूर्यकुमार यादव की एक बहन है, जो उनसे छोटी है। उसका नाम दिनल यादव है। दिनल एस्टी लॉडर इंडिया में विजुअल मर्चेंडाइजिंग एक्जीक्यूटिव के रूप में काम करती हैं। इसके अलावा, इंटरनेट पर उनके बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है। दिनल बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश भी हैं। उनकी अपने भाई और भाभी से काफी अच्छी बनती है। हालांकि वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वह अक्सर मैदान पर सूर्या को सपोर्ट करते हुए नजर आती हैं।

क्या करते हैं सूर्या के माता-पिता?

सूर्यकुमार यादव के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है, जो मुंबई में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। नौकरी की वजह से सूर्या के पिता परिवार के साथ मुंबई आ गए, जहां उनके बेटे ने एक क्रिकेटर के तौर पर अपना सफर शुरू किया। वहीं, सूर्यकुमार की मां का नाम स्वप्ना यादव है, जो एक ग्रहणी हैं।

सूर्या की कॉलेज वाली लव स्टोरी

सूर्यकुमार यादव की क्रिकेट जर्नी के साथ-साथ उनकी लवलाइफ भी बहुत ही दिलचस्प रही है। सूर्यकुमार की कॉलेज लव स्टोरी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने साल 2016 में देविशा शेट्टी से शादी की थी। देविशा साउथ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया था। कॉलेज के एक प्रोग्राम में देविशा के डांस को देखकर सूर्या उनके ऊपर मोहित हो गए थे और वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications