सूर्यकुमार यादव आईपीएल के इस सीजन में सूर्यकुमार यादव का नाम हर किसी की जुबान पर है। सूर्यकुमार यादव ने अपने खेल से प्रभावित करके यह नाम कमाया है। मुंबई इंडियंस के संकटमोचक के रूप में सूर्यकुमार यादव ने काम किया है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किये हैं। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 100 मैच खेल लिए हैं। इसके अलावा 2000 रन भी उन्होंने बनाए और ऐसा करने वाले वह पहले अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं।दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही सूर्यकुमार यादव 100 मुकाबले खेलने के अलावा 2000 आईपीएल रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले बिना आईपीएल में यह उपलब्धि पाने वाले सूर्यकुमार यादव पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।सूर्यकुमार यादव की धाकड़ फॉर्मआईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन खेल दिखाया है। इस सीजन उन्होंने 450 से ज्यादा रन बनाए हैं और इनमें 4 अर्धशतक शामिल है। मुंबई इंडियंस को जब जरूरत पड़ी, तभी उन्होंने रन बनाकर टीम के लिए अच्छा कार्य किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर मैच में भी सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन पारी खेली और 38 गेंद पर 51 रन बनाए।सूर्यकुमार यादव उस समय बल्लेबाजी करने के लिए आए जब रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर खेलते हुए कोई अन्य विकेट नहीं गिरने दिया और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भले ही अंत में हार्दिक पांड्या और इशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस का स्कोर 200 रन तक पहुंचा दिया लेकिन सूर्यकुमार यादव की यह पारी काफी प्रभावशाली रही।A crucial 38-ball 51 from SKY tonight!Live Updates: https://t.co/l3TXUHmhAwBall-by-ball: https://t.co/7oZx1rfAYU#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL #MIvDC @surya_14kumar pic.twitter.com/mzYhEZZnZL— Mumbai Indians (@mipaltan) November 5, 2020मुंबई इंडियंस की टीम की सफलता में यादव का भी बड़ा हाथ है। कुछ मौकों पर उन्होंने बाद में बल्लेबाजी करते हुए मैच फिनिश करने का काम भी किया है।