मुंबई इंडियंस का दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल से हुआ बाहर

मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन खराब ही रहा है
मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन खराब ही रहा है

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल (IPL) में एक बड़ा झटका लगा है। इन फॉर्म बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) सीजन के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। इसका मतलब है कि वह टूर्नामेंट में अब नहीं खेल पाएंगे। चोट के चलते ऐसा हुआ है और मुंबई इंडियंस ने भी उनके बाहर होने की पुष्टि कर दी है।

मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक ट्वीट में कहा कि सूर्यकुमार यादव के बाएं हाथ के आगे के भाग की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और वह इस सीजन से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम के परामर्श से उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं होने के कारण मुंबई की टीम प्लेऑफ़ की दौड़ से भी बाहर है। हालांकि पिछले दो मैचों में मुंबई ने जीत दर्ज की है। सूर्यकुमार यादव आईपीएल में खेलने के लिए चोट से रिकवरी के बाद ही आये थे। अब एक बार फिर से उनको मैदान से दूर रहना होगा।

इस सीजन सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन देखने को मिले थे। 8 मैचों में खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 303 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 68 रन रहा। तीन अर्धशतक जमाने वाले सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट तकरीबन 146 का रहा। इस तरह उन्होंने इस सीजन भी अपनी छाप छोड़ने में कमी नहीं रखी।

मुंबई इंडियंस की टीम को इस सीजन लगातार आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम नॉक आउट दौर से बाहर हो गई। हालांकि पिछले दो मैचों में मुंबई इंडियंस ने वापसी करते हुए लगातार जीत दर्ज की है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मुंबई की स्थिति खराब रही है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications