IPL 2020: सूर्यकुमार यादव को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी की बड़ी भविष्यवाणी

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। सूर्यकुमार ने अपनी तकनीक और कौशल से सभी को प्रभावित किया है। कई बार उनकी बल्लेबाजी देखकर क्रिकेट पंडित भी हैरान होते हैं कि इस खिलाड़ी को भारतीय टीम से खेलने का मौका नहीं मिला। सूर्यकुमार यादव इस साल टीम में आ जाएंगे, ऐसी भविष्यवाणी पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है।

Ad

आकाश चोपड़ा ने कहा कि इस साल के अंत तक सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम का हिस्सा बन जाएंगे। इतने साल टीम में नहीं आने का कारण भी उन्होंने बताया। इसके अलावा दिल्ली के खिलाफ मैच में कगिसो रबाडा की गेंद पर छक्का लगाने के बाद सूर्यकुमार यादव को लेकर कहा कि इस खिलाड़ी को भारतीय टीम के लिए खेलना चाहिए। मुझे लग रहा है कि वह खिलाड़ी मैच खेलेगा और मेरे दिल से यह आवाज आ रही है। सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम से खेलना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेला

सूर्यकुमार यादव शानदार खेल रहे हैं

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए नम्बर तीन के स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए इस आईपीएल में भी कुछ शानदार पारियां खेली है। बल्लेबाजी पर आने के बाद से उनका प्रयास शॉट मारकर गेंदबाजों को दबाव में लाना होता है। इसमें सूर्यकुमार यादव ख़ासा सफल भी रहे हैं। उन्होंने अपने लैप शॉट, स्वीप और स्कूप आदि शॉट से काफी सुर्खियाँ बटोरी हैं। पहले वह फ्लिक खेलते थे लेकिन अब उनके पास कई तरह के शॉट मौजूद हैं।

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस में आने के बाद सूर्यकुमार यादव का कद और नाम बढ़ा है। पहले आईपीएल में वह केकेआर के लिए खेलते थे लेकिन मुंबई में वह नम्बर तीन पर खेलते हैं। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस आईपीएल में काफी अच्छा रहा है। छह मैचों में से टीम ने 8 में जीत दर्ज की है और तालिका में भी पहले स्थान पर है।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications