ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे की लगातार दूसरी बार तूफानी पारियां, वेंकटेश अय्यर ने भी बनाए रन  

गायकवाड़ इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं स
गायकवाड़ इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं स

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दूसरे दिन भी कुछ बल्लेबाजों ने धाकड़ बैटिंग की। ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे और रॉबिन उथप्पा का नाम प्रमुख रहा। वेंकटेश अय्यर ने भी रन बनाए। उनके अलावा संजू सैमसन के बल्ले से भी रन बने। मैचों का राउंड अप यहाँ देखा जा सकता है।

ग्रुप A

पंजाब vs महाराष्ट्र

इस मैच में महाराष्ट्र ने 7 विकेट से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए पंजाब ने 6 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए महाराष्ट्र ने 3 विकेट पर 138 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 54 गेंद में 80 रन जड़े। लगातार यह उनका दूसरा अर्धशतक था।

गोवा vs पांडिचेरी

इस मैच में गोवा ने 9 रन से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए गोवा ने 3 विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में पांडिचेरी 7 विकेट पर 152 रन बना पाई।

तमिलनाडु vs ओडिसा

इस मैच में तमिलनाडु ने 1 रन से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए तमिलनाडु ने 5 विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में ओडिसा ने 6 विकेट पर 164 रन बनाए।

ग्रुप B

कर्नाटक vs छत्तीसगढ़

इस मैच में कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 4 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए छत्तीसगढ़ ने 5 विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक ने 6 विकेट पर 146 रन बनाए।

सेना vs मुंबई

इस मैच में मुंबई ने 17 रन से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए मुंबई ने 7 विकेट पर 154 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा और 54 रन बनाए। जवाब में सेना 7 विकेट पर 137 रन बना पाई।

बंगाल vs बड़ौदा

बड़ौदा की टीम को बंगाल ने 2 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए बंगाल ने 7 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए बड़ौदा 6 विकेट पर 144 रन बना पाई।

ग्रुप C

राजस्थान vs जम्मू-कश्मीर

राजस्थान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए जम्मू-कश्मीर ने 4 विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए राजस्थान ने 5 विकेट पर 148 रन बनाए। दीपक हूडा ने 50 रन बनाते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा।

हरियाणा vs आंध्रा

आंध्रा को हरियाणा ने 6 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए आंध्रा ने 4 विकेट पर 179 रन बनाए। अश्विन हेब्बर ने 103 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में हरियाणा ने 4 विकेट पर 180 रन बनाए और मैच जीत लिया।

झारखण्ड vs हिमाचल प्रदेश

इस मैच में हिमाचल ने 7 रन से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए हिमाचल ने 8 विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में झारखण्ड 9 विकेट पर 137 रन बना पाई।

ग्रुप D

रेलवे vs मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश ने रेलवे को 7 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए रेलवे ने 9 विकेट पर 97 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश ने 3 विकेट पर 100 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 50 रन बनाए।

केरल vs बिहार

बिहार को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए बिहार ने 5 विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए केरल ने 3 विकेट पर 132 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने 57 और संजू सैमसन ने 20 गेंद में नाबाद 45 रन बनाए।

असम vs गुजरात

असम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए गुजरात 89 रन पर आउट हुई। असम ने 3 विकेट पर 90 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ग्रुप E

सौराष्ट्र vs उत्तर प्रदेश

इस मैच में सौराष्ट्र ने यूपी को 2 रन से हराया। सौराष्ट्र ने 7 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में यूपी 8 विकेट पर 145 रन बना पाई।

दिल्ली vs चंडीगढ़

चंडीगढ़ को दिल्ली ने 7 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए चंडीगढ़ ने 8 विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए दिल्ली ने 3 विकेट पर 148 रन बनाए। नितीश राणा ने नाबाद 50 रन बनाए।

हैदराबाद vs उत्तराखंड

हैदराबाद ने 61 रन से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 5 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड की टीम 106 रन पर आउट हो गई।

प्लेट ग्रुप

मेघालय vs सिक्किम

इस मैच में मेघालय को 6 विकेट से जीत मिली। पहले खेलते हुए सिक्किम 112 रन पर आउट हो गई। जवाब में मेघालय ने 4 विकेट पर 116 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मणिपुर vs अरुणाचल प्रदेश

इस मुकाबले में मणिपुर ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। अरुणाचल ने 128 रन बनाए। मणिपुर ने 4 विकेट पर 131 रन बनाए।

त्रिपुरा vs मिजोरम

मिजोरम को 29 रन से हार का सामना करना पड़ा। त्रिपुरा ने 7 विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए मिजोरम ने 7 विकेट पर 109 रन बनाए।

विदर्भ vs नागालैंड

नागालैंड को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। नागालैंड ने 8 विकेट पर 115 रन बनाए। विदर्भ ने 5 विकेट पर 117 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Quick Links