Syed Mushtaq Ali Trophy: प्रतिबंध खत्म होने के बाद पृथ्वी शॉ को मुंबई टीम में किया जा सकता है शामिल

पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ

डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 8 महीने का प्रतिबंध झेल रहे पृथ्वी शॉ की जल्द ही क्रिकेट के मैदान में वापसी हो सकती है। खबरों के मुताबिक निलंबन खत्म होने के बाद शॉ को सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम में शामिल किया जा सकता है। पृथ्वी शॉ का प्रतिबंध 16 नवंर को खत्म हो रहा है और इसके बाद उन्हें मुंबई की टीम में जगह मिल सकती है।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में मुंबई की एडहॉक चयन समिति के चेयरमैन मिलिंद रेगे ने कहा कि 16 नवंबर से पृथ्वी शॉ के ऊपर से प्रतिबंध हट जाएगा और वो खेल सकते हैं। इसलिए जरुर उनके चयन पर विचार किया जाएगा। हालांकि मैं अभी इस बारे में स्पष्ट तरीके से नहीं बता सकता कि उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं लेकिन उनके चयन पर चर्चा जरुर होगी। रेगे ने आगे कहा कि पृथ्वी शॉ एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, इसलिए उनकी जगह और मजबूत बनती है। पिछले एक-डेढ़ साल से उन्होंने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि 8 महीने के प्रतिबंध की वजह से एक गैप जरुर आ गया है और उन्हें दोबारा से शुरुआत करनी होगी।

ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ पर लगा आठ महीने का प्रतिबन्ध

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान ही प्रतिबंधित दवा का सेवन करने का दोषी पाया गया था। शॉ ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था, जो आमतौर पर कफ सिरप में पाया जाता है। हालांकि शॉ ने अपनी सफाई में कहा था कि उन्होंने खांसी रोकने के लिए इस दवा का सेवन किया था और बीसीसीआई ने उनकी इस बात को माना भी था। लेकिन इस तरह के मामलों में लापरवाही बरतने की वजह से उन पर आठ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now