T20 Tri Series: पहले मैच में बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज से टी20 त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत हुई और पहले ही मैच में श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के 90 रनों की मदद से 174/5 का स्कोर बनाया और श्रीलंका ने मैन ऑफ़ द मैच कुसल परेरा के धुआंधार 66 रनों की मदद से 19वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। आइये नज़र डालते हैं पहले मैच में बने आंकड़ों पर: # भारत के लिए टी20 खेलने वाले 74वें खिलाड़ी बने विजय शंकर। # शिखर धवन ने अपना पांचवां अर्धशतक और सर्वाधिक स्कोर बनाया। साथ ही उन्होंने पहली बार एक पारी के 6 छक्के लगाये। इससे पहले रिकॉर्ड 2 छ्क्कों का था। # 2004 में एमएस धोनी के डेब्यू के बाद श्रीलंका में भारत ने उनके बिना पहला सीमित ओवर मुकाबला खेला। # अगस्त 2015 के बाद श्रीलंका में भारत की यह पहली हार है। # रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड पांचवां 0 बनाया और यह भारतीय रिकॉर्ड है। # पिछले 5 सालों में रोहित शर्मा रिकॉर्ड 12 बार 0 पर आउट हुए हैं। # लगातार सात टी20 में हार के बाद भारत के खिलाफ श्रीलंका की पहली जीत। # कप्तान के तौर पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा की पहली हार। # कुसल परेरा ने 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया और यह श्रीलंका की तरफ से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक है। रिकॉर्ड महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (21 गेंद) के नाम है। # शार्दुल ठाकुर ने एक ओवर में 27 रन दिए और टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से एक ओवर में यह दूसरे सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। इस मामले में रिकॉर्ड स्टुअर्ट बिन्नी (32 vs वेस्टइंडीज, 2016) के नाम है। # श्रीलंका ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में सबसे बड़े लक्ष्य का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले रिकॉर्ड भारत और पाकिस्तान (174) के नाम था। # श्रीलंका ने पावरप्ले के 6 ओवरों में अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 75 रन बनाये। भारत के विरूद्ध पावरप्ले में इससे ज्यादा रन सिर्फ एक बार बना है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications